Breaking News
Home / Uncategorized / हरियाणा सरकार की पारदर्शिता से हुआ एचसीएस में चयन – विजया मलिक

हरियाणा सरकार की पारदर्शिता से हुआ एचसीएस में चयन – विजया मलिक

करनाल 27 अगस्त, हाल ही में हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा ग्रुप-सी में कार्यरत कर्मचारियों के एचसीएच भर्ती के लिए परीक्षा ली गयी और 23 तारीख को इंटरव्यू के तुरंत बाद परिणाम घोषित कर दिया गया सोमवार को मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा सभी नवनियुक्त एचसीएस अधिकारियों को डिपार्टमेंट और स्टेशन भी अलॉट कर दिए गए जो अपने आप में हरियाणा सरकार की एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

बता दें की विजया मलिक इस परीक्षा में पहले तीन स्थानों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही और उन्हें जिला परिषद् करनाल में बतौर चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीइओ) नियुक्ति प्रदान की गयी। सोमवार को वह अपनी नियुक्ति को लेकर लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त विनय प्रताप सिंह से मिली, उपायुक्त ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने सोमवार को ही सीईओ करनाल के पद पर पद ग्रहण किया।

एक बातचीत में उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता के कारण उनका चयन एचसीएस में हुआ है। उन्होंने कहा की मैं मुझे दी गयी नयी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कत्र्तव्य का पालन करुँगी मैं पूरी पारदर्शिता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने का काम करुँगी। उन्होंने बताया कि जब जून माह में एचसीएस भर्ती निकाली गयी तो उन्होंने पहली बार इस तरह की प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन किया उन्होंने किसी तरह की कोई कोचिंग नहीं ली वह सुबह जल्दी उठकर और देर रात तक जागकर टेस्ट के लिए तैयारी की सुबह आठ बजे से दो बजे तक जेबीटी अध्यापिका के रूप में गांव मलार के राजकीय स्कूल में बच्चों को निरंतर पढ़ाया, 36 वर्षीय विजया मालिक ने बताया कि 2011 में उनका जेबीटी में चयन हुआ था।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *