करनाल 28 अगस्त, एस.एम.एस करनाल डॉ. रणवीर सिंह मान ने बताया कि उद्यान विभाग हरियाणा की गैप स्कीम (गुड एग्रीकल्चर प्रक्टिस) पर बुधवार को नई अनाज मंडी तरावड़ी ब्लॉक नीलोखेड़ी में एक जागरूकता कैम्प लगाया गया। जिसमें डॉ. रणवीर सिंह मान, एस.एम.एस. करनाल ने पी.एम.के.एस.वाई. व सी.सी.डी.पी. एम.आई.डी.एच व एस.सी.एस.पी. स्कीमों के अंतर्गत विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। आर.आर.एस.एच.ए.यू. करनाल के वैज्ञानिक डॉ. हरविन्द्र सिंह ने धान में सीजन में धान के स्थान पर कम पानी की खपत वाली फसल मक्का की खेती तथा सब्जियों की फसलों में लगने वाले कीट व रोगों के निवारण के तरीके बताए। डॉ. राजेश शर्मा उद्यान विकास अधिकारी सूक्ष्म सिंचाई ने ड्रिप व स्प्रिंकलर सिस्टम लगवाने के लिए वांछित दस्तावेजों के बारे में बताया। डॉ. राजेश भाटिया चेयरमैन एफ.पी.ओ तरावड़ी ने किसानों से एफ.पी.ओ में सम्मिलित होने का आहवान किया इस अवसर पर करीब 50-60 किसानों सहित उद्यान सुपरवाईजर विनीत त्यागी, नंद किशोर, सुभाष, देवेन्द्र व धर्मवीर उपस्थित रहे।
Post Now India Post Now India