Breaking News
Home / Uncategorized / विधायक पवन सैनी बोले- जब से लाडवा का चौकीदार बना हूं तब से विकास में नंबर हल्का बना है लाडवा

विधायक पवन सैनी बोले- जब से लाडवा का चौकीदार बना हूं तब से विकास में नंबर हल्का बना है लाडवा

कुरुक्षेत्र। लाडवा विधायक डा. पवन सैनी एक करोड़ ६० लाख रुपये से अधिक विकास कार्यो का शिलान्यास व उद्घाटन करते हुए कहा कि लाडवा विधानसभा क्षेत्र प्रदेश का एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बन गया है। जिसमें विकास के नए आयामों को छुआ है। प्रदेश में फिर से जनसेवक मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। विधायक पवन सैनी ने गांव गिरधारपुरा में ७० लाख रुपये से बनने वाले एसके रोड़ से गिरधारपुरा रोड़ के विस्तारीकरण व सुद्ढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ किया। ३० लाख रुपये से गांव संघोर से गांव महुआखेड़ सड़क के विस्तारीकरण व सुदढ़ीकरण के कार्य का नारियल तोड़कर शिलान्यास किया। गांव पिपली में बनी ३५ लाख रुपये बनी आठ गलियों का उद्घाटन किया। गांव खैरा में बनी करीब २५ लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यो का उद्घाटन किया। विधायक पवन सैनी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ९० विधानसभाओं में सामान रूप से विकास करवाय है। उसी प्रकार लाडवा विधानसभा में १४५ ग्राम पंचायतों को भी उन्होंने सामान रूप से विकास करवाया है। उनके हल्के में कोई सरपंच ऐसा नहीं कह सकता है कि उसके गांव में विकास नहीं हुआ है। विधायक पवन सैनी कहा कि जब से लाडवा हल्के की जनता ने उनको चौकीदार चुना है तब से करीब १०० करोड़ की १०२ सड़के बन चुकी है ओर दर्जनों सड़कों पर काम चल रहा है। लाडवा ब्लॉक व बाबैन ब्लॉक में २४ घंटे बिजली दी जा रही है। पिछली सरकारें २४ घंटे बिजली के केवल नारे देकर चली गई। भाजपा सरकार ने २४ घंटे बिजली देकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विधान सभा क्षेत्र में बाबैन व लाडवा हल्के के ५० से अधिक गांवों में सामुदायिक केन्द्र स्थापित किए है। जहां गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति अपनी सुविधा अनुसार शादी-विवाह कर सकता है। विधाायक सैनी ने कहा कि हमने पिछला ऐसा राज भी देखा है जहां पर युवाओं के अधिकारों की बोलियां लगती थी। एक-एक नौकरी जहां लाखों व करोड़ो में लगती थी। बड़ी नौकरियों पर केवल राजनेता के परिवार वालों व उनके साथ घुमने वाले के बच्चे ही लगते थे। तहसील से लेकर पुलिस थानों तक की दलाली हुआ करती थी। ऐसी प्रथा को मनोहर सरकार ने बंद किया है। युवाओं को उनकी योग्यता पर नौकरी देने का काम किया है। भ्रष्टाचार की दुकानों को ताला लगाने का काम सरकार कर रही है।

इस अवसर पर बाबैन के मंडल अध्यक्ष सुरेश कश्यप,भाजपा वरिष्ठ नेता सतबीर मंगौली, एक्सईन पीडब्लूडी अमित मनूजा, पिपली से ब्लॉक समिति मैंबर सोमपाल राणा, राम नारायण मैदान, मंडल उपाध्यक्ष मेहर सिंह, मानक सिंह, महामंत्री दीपक शाही, सतनाम सिंह,हरमेश सिंह, गुरप्रीत सिंह सरपंच, गांव खैरा से सरपंच बलविन्द्र कौर, देशराज खैरा, दलविन्द्र सिंह, गिरधारपुरा से सरपंच जसविन्द्र सिंह, गुरमेल सिंह, सतीश कुमार, राय सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *