Breaking News
Home / Uncategorized / बच्चों को सुरक्षित वातावरण देने का कमेटी द्वारा किया जा रहा प्रयास- चेयरमैन उमेश चानना

बच्चों को सुरक्षित वातावरण देने का कमेटी द्वारा किया जा रहा प्रयास- चेयरमैन उमेश चानना

करनाल 29 अगस्त, देश का भविष्य कहे जाने वाले बच्चों का बचपन सुरक्षित करना हम सब का कत्र्तव्य है। बच्चों का बचपन जितना अधिक सुरक्षित होगा, हमारा देश उतना ही अधिक मजबूत होगा। इसी दिशा में कार्य करते हुए जिला बाल कल्याण कमेटी के चेयरमैन उमेश चानना और कमेटी के अन्य सदस्य बच्चों को सुरक्षित वातावरण देने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उनका ऐसा ही एक प्रयास वीरवार को महिला आश्रम स्थित जिला बाल कल्याण कमेटी के कार्यालय से देखने को मिला, जब उन्होंने बिहार के जिला बांदा के राम मोहनपुर के रहने वाले मोहित पुत्र बादशाह जोकि 1 जनवरी, 2018 से हरियाणा राज्य बाल भवन मधुबन में रह रहा था आज उसके माता-पिता की जांच पड़ताल के बाद उन्हें उनके पिता को सुपुर्द किया है। चेयरमैन ने कहा कि जिला बाल कल्याण कमेटी ने पहली बार नहीं किया, इससे पहले भी कमेटी द्वारा कई लापता बच्चों को उनके परिवार वालों से मिलाया जा चुका है।
इस अवसर पर जिला बाल कल्याण कमेटी के चेयरमैन उमेश चानना सहित कमेटी के सभी सदस्यों शोभना चौधरी, सीमा राणा, काउंसलर नीरज और किरण बजाज उपस्थित रहे।

बॉक्स:- लापता बच्चों की सुरक्षा के लिए 1098 पर दें जानकारी।
चेयरमैन उमेश चानना ने आमजन से अपील की है कि बच्चों के प्रति घटने वाले किसी भी प्रकार के अपराध व लापता बच्चे की सूचना चाईल्ड हैल्प लाईन नम्बर 1098 पर पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि पीडि़त बच्चों की समय पर मदद की जा सके।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *