कैथल, 29 अगस्त: उपायुक्त एवं जिला बाल कल्याण परिषद की अध्यक्षा डॉॅ. प्रियंका सोनी ने बताया कि भारतीय बाल कल्याण परिषद द्वारा वर्ष 2019 के लिए राष्टï्रीय बहादुरी पुरस्कार हेतू नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। यह आवेदन 30 सितम्बर तक किए जा सकते हैं। वर्ष 2019 हेतू राष्टï्रीय बहादुरी पुरस्कार के नामांकन हेतू घटना एक जुलाई 2018 से 30 जून 2019 तक होनी चाहिए।
डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि देश के बहादुर बच्चों को सम्मानित करने के लिए भारतीय बाल कल्याण परिषद द्वारा राष्टï्रीय बहादुरी पुरस्कार प्रदान किया जाता है। यह राष्टï्रीय पुरस्कार योजना सन 1957 में आरंभ की गई थी। इस पुरस्कार योजना का उद्देश्य ऐसे बहादुर बच्चों को पहचान दिलाना है, जिन्होंने साहसिक एवं बहादुरी से परिपूर्ण कार्य करके अन्य बच्चों को प्रेरणा देने का कार्य किया है। राष्टï्रीय बहादुरी पुरस्कार के लिए आवेदन जिला बाल कल्याण परिषद कार्यालय में जमा करवाए जा सकते हैं। आवेदन के साथ घटना के पूरे प्रमाण पत्रों के संलग्न करने के साथ-साथ लगभग 250 शब्दों में साहसिक व बहादुरी की घटना का विवरण देना भी अनिवार्य है। आवश्यक दस्तावेजों में जन्म प्रमाण पत्र, घटना सबंधित अखबार या पत्रिका की कतरने, पुलिस में दर्ज प्राथमिकी रिपोर्ट या पुलिस डायरी के साथ-साथ सूचिबद्घ व्यक्तियों द्वारा इनके कार्यों को सत्यापित किया जाना भी आवश्यक है। इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी के लिए स्थानीय बाल भवन स्थित जिला बाल कल्याण अधिकारी के कार्यालय के दूरभाषा 01746-234081 पर सभी कार्य दिवसों में सम्पर्क किया जा सकता है।
Post Now India Post Now India