कुरुक्षेत्र 30 अगस्त: बागवानी विभाग कुरूक्षेत्र द्वारा लाडवा ब्लाक के गांव समालखा में अच्छी पद्धति की खेती अपनाने बारे किसानों के लिए एक जागरूकता अभियान कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प का मुख्य उद्देश्य किसानों को बाग एवं सब्जी की फसलों का जहर रहित उत्पादन करना, जिले में बागवानी फसलों के क्षेत्र को बढ़ावा देना था। जिला उद्यान अधिकारी डा. जोगिन्द्र सिंह बिसला ने किसानों द्वारा विभिन्न फसलों में अंधाधुंध दवाई व खाद के प्रयोग पर चिंता व्यक्त की तथा इस बारे किसानों को जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि दवाईयों के अधिक प्रयोग से जमीन के साथ-साथ जीव-जन्तुओं तथा मनुष्य का स्वास्थ्य भी खराब हो रहा है जिसके कारण दिन प्रतिदिन विभिन्न प्रकार की बिमारियां बढ़ रही है। उन्होंने किसानों को संतुलित खाद व दवाईयों का प्रयोग करने बारे जागरूक किया इसके साथ बागवानी विभाग की स्कीम भावान्तर भरपाई योजना, जल शक्ति योजना के अन्तर्गत टपका सिंचाई योजना, मिनी स्प्रीकलर, एमआईडीएच स्कीम के अन्तर्गत नेट हाऊस, पोली हाऊस व बाग लगवाने व मशीनरी में छोटे ट्रैक्टर 20 हॉर्सपावर तक आदि स्कीमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कृषि विज्ञान केन्द्र से वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. फतेह सिंह द्वारा किसानों को एकीकृत कीट प्रबंधन के बारे अवगत करवाया गया। इस मौके पर उद्यान विकास अधिकारी एमआई निशांत, फिल्ड सलाहकार रजत, सोनू स्कॉउट के अलावा गांव समालखा से 50 से अधिक प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया।
Post Now India Post Now India