Breaking News
Home / Uncategorized / विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल शक्ति अभियान की प्रगति की समीक्षा की

विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल शक्ति अभियान की प्रगति की समीक्षा की

कैथल, 31 अगस्त: हरियाणा के वन एवं लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक निगम ने प्रदेश भर में उच्चाधिकारियों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल शक्ति अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पौधा रोपण के लिए वन विभाग तथा विकास एवं पंचायत विभाग आपसी तालमेल को बढाकर मनरेगा के माध्यम से पौधा रोपण के लक्ष्य को पूर्ण करें तथा जल शक्ति अभियान के पांचों बिंदुओं के तहत निर्धारित किए गए लक्ष्यों को भी 15 सितम्बर तक पूर्ण करें। प्रत्येक सरकारी भवन में कम से कम एक रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवाना सुनिश्चित किया जाए।

श्री आलोक निगम विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल शक्ति अभियान की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जल शक्ति अभियान की प्रगति की निरंतर निगरानी की जा रही है। इस अभियान के तहत मुख्य पांच बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, जिनमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना, गांव के तालाबों का जीर्णाेद्घार, सूखे बौरवैल को पुनर्जीवित करना, वाटर शैड तथा व्यापक पौधा रोपण शामिल हैं। उन्होंने लोक निर्माण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लंबित कार्यों को आगामी सोमवार से ही प्राथमिकता के आधार शुरू करवाएं। उन्होंने सभी वन मंडलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पौधा रोपण के लिए विकास एवं पंचायत विभाग को पौधे उपलब्ध करवाए तथा पंचायतों द्वारा मनरेगा के माध्यम से यह पौधा रोपण करवाया जाए। उन्होंने विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ हर जिला में जल शक्ति अभियान की प्रगति की समीक्षा की तथा इस अभियान के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए गति बढाने के लिए निर्देश दिए।

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने जिला में जल शक्ति अभियान की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत एक लाख 65 हजार पौधे रोपे जा चुके हैं तथा अन्य लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वाटर शैड परियोजना के तहत किए जाने वाले कार्य के बारे में स्थिति स्पष्टï होने पर कार्य करवाए जाएंगे। जिला में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने के कार्य पर भी तेजी से काम जारी है। उन्होंने श्री आलोक निगम से शहरी पौधा रोपण के बारे में मुख्यालय से प्रस्ताव को यथाशीघ्र स्वीकृति दिलवाने को कहा ताकि आगामी कार्रवाई की जा सके। कैथल शहर में रेलवे की भूमि उपलब्ध है, जहां पर पौधा रोपण करवाया जाना प्रस्तावित है।
डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि जिला में 323 किसान मेले आयोजित करवाए गए हैं तथा आगामी 3 सितम्बर से भी यह मेले आयोजित करवाए जाएंगे। जिला में मनरेगा के तहत 36 हजार पौधे रोपे गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला में अतिरिक्त उपायुक्त, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पर रिक्त होने के वजह से भी जल शक्ति अभियान का कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने विडिया कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी तथा वन मंडल अधिकारी को पौधा रोपण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बेहत्तर तालमेल के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों तथा एबीपीओ को निर्देश दिए कि वे आगामी एक सप्ताह में शत प्रतिशत पौधा रोपण पूर्ण करवाएं।

इस अवसर पर नगराधीश सुरेश राविश, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता जेपी कम्बोज, जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता देवी लाल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजबीर खुंडिया, वन मंडल अधिकारी राजीव तेजियान, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता कुलदीप सिंह, राजकुमार सहित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजकुमार चानना, कंचन लता, फूल सिंह, सुरेंद्र शर्मा सहित अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी एवं एबीपीओ मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *