करनाल 31 अगस्त, रविवार यानि एक सितम्बर को को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जुनियर इंजीनियर की लिखित परीक्षा के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। परिक्षाओं को शांतिपूर्ण व नकल रहित सम्पन्न करवाने के लिए इसके नोडल अधिकारी एवं इंद्री के एसडीएम सुमित सिहाग ने शनिवार को लघु सचिवालय के सभागार में सभी केन्द्र अधीक्षकों एवं उडऩ दस्तों में शामिल अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा- निर्देश दिये। बता दें कि परीक्षा का समय प्रात: 9 बजे से साढ़े 10 बजे तक रहेगा। परीक्षार्थियों को समय से पहले ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करना होगा। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के लिए जिला में 64 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, तथा इन परीक्षा केंद्रों के लिए 16 फ्लाईंग ऑफिसर की नियुक्ति की गई है।
नोडल अधिकारी ने बैठक में केन्द्र अधीक्षकों से कहा कि परीक्षा पूरी तरह से नकल रहित तथा शांतिपूर्ण ढंग से हो, इसके लिए आपको एक अहम जिम्मेदारी दी गई है, इसे ईमानदारी और लगन से निभाएं। किसी भी परीक्षा केन्द्र से अनुचित तरीकों के इस्तेमाल की रिपोर्ट नहीं मिलनी चाहिए। सभी केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किये गए है। इसे लेकर जिलाधीश करनाल विनय प्रताप सिंह द्वारा परीक्षा केन्द्रों के आस-पास धारा 144 लागू कर दी गई है। जिलाधीश के आदेश में यह भी कहा गया है कि परीक्षा केन्द्र के आस-पास 200 मीटर की परीधि में सभी फोटोस्टेट की दुकाने प्रात: 8 बजे से लेकर 11 बजे तक बंद रहेगी।
इन केन्द्रों में होगी जूनियर इंजीनियर की परीक्षा
डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (लडक़ों वाला), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड़ (लडक़ों वाला), दयाल सिंह पब्लिक स्कूल दयाल सिंह कालोनी में 2, गुरू हरकिशन पब्लिक स्कूल, ओपीएस विद्या मंदिर में 2, प० चिरंजीलाल राजकीय पीजी महाविद्यालय सैक्टर-14 में 2, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड़ करनाल, डीएवी पीजी कॉलेज करनाल में 2, दयाल सिंह कॉलेज में 2, राजकीय कन्या महाविद्यालय गुरू नानक खालसा कॉलेज में 2, गुरू नानक कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, प्रताप पब्लिक स्कूल सेक्टर-6 में 2, एसडी सीनियर सै०स्कूल, संत कबीर पब्लिक स्कू ल, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-7 में 2, एसबीएस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 2, टैगोर बाल निकेतन सीनियर सै० स्कूल में 2, सैंट थैरेसा कॉन्वेट सीनियर सै०स्कूल में 2, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर में 2, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन, निर्मल पब्लिक स्कूल, ओपीएस इंटरनैशनल स्कूल, गुरू तेग बहादुर पब्लिक स्कूल तथा डीएवी सैंचरी पब्लिक स्कूल ।
इसी प्रकार इंद्री रोड करनाल, डीएवी गल्र्स वरि०मा०विद्यालय, एसडी आदर्श सी०सै०स्कूल और एसएस इंटरनैशनल सी०सै०स्कूल, श्री कृष्ण प्रणामी पब्लिक स्कूल, एसडी मॉडल सी०सै०स्कूल नजदीक बस अड्डा में 2, दिल्ली पब्लिक स्कूल नजदीक कर्ण लेक में 2, आदर्श पब्लिक स्कूल नजदीक आईटीआई में 2, वीपी इंटरनैशनल स्कूल नजदीक पुलिस लाईन कैथल रोड करनाल, एसपीएस कॉन्वेट स्कूल, आरएस पब्लिक स्कू ल नजदीक मीरा घाटी में 2, राईजिंग सन पब्लिक स्कूल और डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल मधुबन में 2, वीयूएमएन जैन पब्लिक स्कूल फूसगढ़ रोड सैक्टर 6 के पीछे, प्रताप पब्लिक स्कूल जरनैली कॉलोनी, पारस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निर्मल विहार सैक्टर 6, श्री रामचरित मानस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसंत विहार, दून इंटरनैशनल स्कूल चिड़ाव मौड़ करनाल, संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल नजदीक जरीफा फार्म करनाल, एसडी बाल मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामनगर, जैन गल्र्ज सीनियर सैकेण्ड्री स्कूल दयाल कॉलोनी करनाल व विजेता पब्लिक स्कूल सैक्टर 6 में यह परीक्षा आयोजित होगी।
Post Now India Post Now India