पूंडरी, 1 सितंबर: आम जन को तनाव से मुक्ति तथा उभरते कलाकारों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से राहगिरि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम पहले केवल जिला मुख्यालय पर आयोजित होता था। प्रशासन द्वारा अधिक से अधिक लोगों को इस कार्यक्रम में जोडऩे हेतू राहगिरि कार्यक्रम का आयोजन खंड स्तर पर भी करने की पहल की गई है। इस प्रयास के तहत गत दिनों सीवन में और अब पूंडरी में राहगिरि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रयास की आम जन ने प्रशासन की काफी सराहना की है। बस स्टैंड के सामने आयोजित कार्यक्रम में सुबह की सैर को निकले राहगिरों ने खूब आनंद लिया और हर प्रस्तुति का अभिवादन तालियां बजाकर किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगोंं, अधिकारियों व कर्मचारियों को तनाव से मुक्त करने का संदेश दिया गया। इसके अलावा उभरते कलाकारों को मंच भी प्रदान किया गया और युवाओं ने सभी नशे से दूर रहने, पर्यावरण व जल संरक्षण का संदेश भी दिया।
राहगिरि कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, संस्थाओं व आम लोगों ने स्टेज पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में विधायक दिनेश कौशिक ने शिरकत की और दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार व रविंद्र सांगवान भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत से लेकर विधायक दिनेश कौशिक ने आखिरी कार्यक्रम का दिलचस्पी से प्रर्दशन देखते नजर आए, वहीं पूंडरी के लोग भी इस पूरे कार्यक्रम तक जुड़े रहे।
सांस्कृति कार्यक्रम की प्रथम प्रस्तुति सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के क्षेत्रीय अमले द्वारा प्रसिद्ध गायक बलबीर शर्मा व उनकी टीम द्वारा दी गई, उन्होंने अपने लोक गीतों से लोगों का पूरा मनोरंजन किया। इसके बाद आर्य सीनियर सैकेंडरी स्कूल के बच्चों ने सर्जिकल स्ट्राईक पर प्रस्तुति दी। राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय पूंडरी के बच्चों ने योगा का प्रदर्शन किया और लोगों को संदेश दिया कि वे प्रतिदिन समय निकालकर योग करें और अपने स्वास्थ्य को सही रखें। आज समाज में लोग तनाव में होने लगे हैं और इसका छूटकारा पाने के लिए हमें योग की अनेक क्रियाएं सुबह व शाम को अपने जीवन शैली में शामिल करनी होगी। इस कार्यक्रम के बाद सुपाश्र्व जैन पब्लिक स्कूल कैथल के विद्यार्थियों द्वारा राधा-कृष्ण की रासलीला, नृत्यावली का प्रदर्शन किया। डीएवी कॉलेज पूंडरी के अभिषेक ने शिव शंकर के भेष में अपनी प्रस्तुति दी। इसके अलावा आरएन स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। नीलोखेड़ी के कृष्ण कुमार ने 370 व 35 ए को खत्म होने की खुशी में जम्मु कश्मीर के लोगों के साथ प्रेम की भावना रखने का संदेश दिया। पतंजलि योग पीठ ने भी योग की प्रस्तुति दी, जिसमें बच्चें, नौजवान व बुजुर्ग ने योग की प्रस्तुति दी और लोगों को संदेश दिया कि वे हर उम्र में योग की महत्ता को जाने तथा अपने दिनचर्या में योग को भी शामिल करें। इसके बाद लव डांस एकेडमी के वत्सल शर्मा ने अपने हरियाणवी गाने पर प्रस्तुति दी और लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। पुलिस विभाग के नरेश कुमार ने अपने चुटकुलों के माध्यम से लोगों को खूब हंसाया। अगली प्रस्तुति चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने दी, जिसमें उन्होंने समाज में मोबाईल फोन तथा उसमें वट्स एप, फेसबुक के नकारात्मक प्रभावों के बारे में नाटक के माध्यम से बताया, इसमें पुराने समय तथा अब के समय में हुए बदलाव को भी दर्शाया गया। सुपाश्र्व जैन पब्लिक स्कूल कैथल के विद्यार्थियों द्वारा हरियाणा डांस की प्रस्तुति दी। कैथल के डॉ. महिपाल पठानिया ने अपने गीत की प्रस्तुति से माहौल को सूरों में रंगने का कार्य किया। डीएवी कॉलेज के संदीप व रवि ने भी डांस किया। इसके बाद सुपाश्र्व जैन पब्लिक स्कूल की निशु ने भांगड़ा करके तथा कोमिल ने भी पंजाबी डांस कर लोगों को अपने साथ झूमने पर मजबूर कर दिया। समापन्न अवसर पर विधायक दिनेश कौशिक ने बच्चों को सम्मानित किया।
इस मौके पर बीजेपी नेता रणधीर गोलन,चेयरमैन राजेंद्र शर्मा, डॉ. संतोष, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सतविंद्र गिल, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कंचन लता, अनिता चौधरी, हरिश लाल शर्मा, योगेश कुमार, डा. सुभाष बंसल, महेश, वकील सिंह, सतपाल चुघ, हंसराज भारद्वाज, अनिल वालिया, रामपाल, दीपक, डा. राजेश कुकरेजा, राजेश खुराना, पाशा जैन, महेंद्र खन्ना, लव शर्मा, मोहन नायक के अलावा शहर वासी मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India