कुरुक्षेत्र 2 सितम्बर : लाडवा विधायक डॉक्टर पवन सैनी की अध्यक्षता में गांव कडामी के सैकड़ों परिवारों ने इनेलो का दामन छोड़कर भाजपा में अपनी आस्था जताई है। भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए लोगों का विधायक पवन सैनी ने स्वागत किया। विधायक पवन सैनी कहा कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है जिसकी 11 करोड़ सदस्य अभी तक बन चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए लोगों में इनेलो के बड़े नेता शेर सिंह, गुरमेल सिंह, हरनेक सिंह, जय किशन इंद्रजीत सतवीर सुखदेव, सुरेंद्र सिंह, विनय,किंदर, सुनील, प्रेम, सुल्तान रामकुमार, गुरविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, सर्वजीत सिंह, विनोद कुमार, अशोक कुमार, अजीत सिंह, अजय कुमार राजेंद्र सिंह, विनोद,सतवीर, ज्ञानचंद, अनुज कुमार, विमल सैनी, जय राम, सतीश कुमार सहित करीब 50 से अधिक लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। विधायक पवन सैनी ने कहा कि भाजपा पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को इस बात पर गर्व होना चाहिए कि वह दुनिया की सबसे बड़ी के सदस्य हैं। विधायक सैनी ने कहा कि भाजपा पार्टी क्षेत्रवाद ,जातिवाद, भाई भतीजावाद से उठकर केवल राष्ट्रवाद में विश्वास रखती है। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की अढ़ाई करोड़ जनता हमारा परिवार है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में वंशवाद का बोलबाला था लेकिन वर्तमान हरियाणा सरकार हर वर्ग ही सांझी सरकार है। जनहितैषी इस सरकार में पारदर्शिता के साथ कार्यों को अमली जामा पहनाया जाता है। सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास, यही हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य है और इस दिशा में जनता ने हमें बेहतरीन सहयोग दिया है और हम जनता के सहयोग को जनहितैषी ताकत के रूप में प्रयोग करके समाज सेवा और विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करते रहेंगे। प्रदेश का ऐसा कोई भी कोना नही, जहां पर विकास के कार्य नही हुए हों। समूचे हरियाणा प्रदेश में विकास के कार्य पूरे जोरों पर जारी है। आज विकास के क्षेत्र में हरियाणा न केवल देश के बल्कि दुनिया के मानचित्र पर अपनी अलग और अनुकरणीय पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में बराबरी के आधार पर विकास कार्यों की झडी लगी है और यह विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा में नौकरियों में पारदर्शिता लाकर 80 हजार नौकरियां देने का काम किया गया है। तबादले की लगने वाली मंडियों को खत्म किया गया है। इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार, धर्मवीर सिंह उर्फ धर्मी कडमी, सोमपाल राणा, यशपाल, बरखा राम सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India