Breaking News
Home / Uncategorized / इग्नू ने पौधरोपण से की स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत

इग्नू ने पौधरोपण से की स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत

मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल द्वारा 01 सितम्बर
2019 से 15 सितम्बर 2019 तक स्वच्छता पखवाड़ा 2019 की शुरुआत स्थानीय स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र गुरु
नानक खालसा कॉलेज, करनाल में पौधरोपण करके किया गया इस दौरान इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक ने कहा की
प्रकृति द्वारा हमें जीवन निर्वाह करने के लिए अनेक सुंदर उपहार दिये गये हैं उनमें से पेड़ हमारे लिए अत्यन्त
महत्वपूर्ण उपहार हैं। हमारे स्वास्थ्य एवं समृद्धि का पेडों से बहुत गहरा सम्बन्ध है। कॉलेज की प्रिंसिपल डा
सीमा शर्मा ने बताया की पेड़ हमारे लिए अत्यंत उपयोगी हैं। हानिकारक किरणों से बचाने में पेड़ो द्वारा हमें एक
मजबूत कवच प्रदान किया जाता है। जिससे त्वचा कैंसर तथा अन्य बीमारियों से सुरक्षा मिलती है।सहायक
क्षेत्रीय निदेशक डा अमित कुमार जैन ने कहा की पेड़ अपनी छाया के द्वारा जमीन से जल वाष्पीकरण कम करने
में मदद करते है जिससे जल संरक्षण होता है और जल का शुद्धिकरण भी होता है। सहायक क्षेत्रीय निदेशक डा
धर्म पाल ने कहा की जिस क्षेत्र में पेड़ पौधों की संख्या अधिक होती हैं वहां अच्छी बारिश होती है अच्छी फसल
होती है। उन्होंने कहा की 15 सितम्बर तक चलने वाले इस स्वच्छता पखवाड़े के तहत इग्नू द्वारा विभिन्न प्रकार
की स्वच्छता से जुडी, जल सरंक्षण से जुडी, पर्यावरण सरंक्षण से जुड़ी गतिविधिया आयोजित की जाएगी इस
अवसर पर इग्नू अध्ययन केंद्र के कोऑर्डिनेटर जुझार सिंह, अशोक अरोरा, डा देवी भूषण, डा बीर सिंह, डॉ दीपक
कम्बोज, प्रोफ पूजा आदि उपस्थित रहे

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *