कलायत, 5 सितम्बर: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा 18 दिन में प्रदेश के 80 विधानसभा क्षेत्रों को कवर कर चुकी है। इस यात्रा के दौरान प्रदेश की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है तथा जनता 75 प्लस के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान कर ही है। वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किया है तथा आगामी पांच वर्षों का आशीर्वाद मिलने के बाद भी विकास की गति को बढ़ाते हुए लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
श्री मनोहर लाल जन आशीर्वाद यात्रा के 19वें दिन जिला कैथल की कलायत विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थलों से गुजरते हुए नरवाना के लिए रवाना हुए। श्री मनोहर लाल भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, वित्तमंत्री कै. अभिमन्यु, राज्यसभा सांसद बीरेन्द्र सिंह, स्थानीय लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी, हिसार लोकसभा सांसद बृजेन्द्र सिंह, करनाल के लोकसभा सांसद संजय भाटिया, मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, मीडिया सलाहकार अमित आर्य, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड के साथ जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान लोगों का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे थे। उन्होंने पुष्प वर्षा कर उपस्थित जनसमूह का भाजपा को पूरा समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया। जन आशीर्वाद यात्रा के पूरे सफर के दौरान सभी स्वागत समारोहों में श्री नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, भारत माता की जय, अबकी बार 75 पार तथा एक बार फिर मनोहर सरकार के गगनभेदी उदघोष सुनाई देते रहे।
मुख्यमंत्री ने कलायत स्थित अनाज मंडी में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा, भाजपा के जिला महामंत्री रामपाल राणा तथा मार्केट कमेटी कलायत के चेयरमैन संजीव राणा द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि अबकी बार 75 पार, लेकिन उसमें कलायत भी जरूर कहते हुए लोगों से आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने का आह्वïान किया। उपस्थित जनसमूह ने अपने हाथ उठाकर मुख्यमंत्री को आश्वत किया कि वे कलायत के साथ-साथ प्रदेश में 75 पार के लक्ष्य को प्राप्त करने में अपना पूरा समर्थन भाजपा को देंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गत पांच वर्षों के दौरान भरपूर विकास कार्य करवाए हैं। कलायत विधानसभा क्षेत्र में लगभग एक हजार करोड़ के विकास कार्य करवाए गए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा स्थानीय कपिल मुनि महिला कालेज को अधिगृहित करके राजकीय महिला महाविद्यालय का दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि आज हमें यह संकल्प लेना है कि अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए शिक्षकों का पूरा मान-सम्मान करें। सरकार द्वारा हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गरीब परिवारों को घर-घर में घरेलू गैस कनैक्शन प्रदान किए गए हैं। सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को हर वर्ष पांच लाख रूपए तक स्वास्थ्य बीमा की सुविधा प्रदान की गई है। सरकार द्वारा श्रमिकों, किसानों व अन्य गरीब व्यक्तियों की पैंशन से संबंधित योजनाएं भी शुरू की जा रही हैं। मुख्यमंत्री परिवार समृद्घि योजना के तहत भी पात्र परिवारों को 6 हजार रूपए वार्षिक का लाभ दिया जाएगा, जिसकी अन्तर्गत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री मानधन योजना आदि का लाभ दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को गदा भेंट की गई।
इससे पूर्व कलायत विधानसभा क्षेत्र के गांव कमालपुर में सुरेश राविश, जिला परिषद की सदस्य शकुन्तला बजीर खेड़ा, सुभाष, रोहित शर्मा, संदीप राणा द्वारा आयोजि स्वागत समारोह में जन आशीर्वाद यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस यात्रा में शामिल मुख्यमंत्री तथा अन्य विशिष्टï अतिथियों को स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ भेंट किए गए। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा व्यवस्था परिवर्तन किया गया है। सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को पारदर्शी बनाते हुए ऑन लाईन किया गया है, जिससे लोगों को बिचौलियों से छुटकारा मिला है तथा सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ लाभपात्रों को मिल रहा है।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा बड़सीकरी गांव पहुंची जहां पर सुरेन्द्र ढुल द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया था। गांव में लोगों की अपार भीड़ को देखकर मुख्यमंत्री गदगद नजर आए तथा मुक्तकंठ से कार्यक्रम के आयोजक सुरेन्द्र ढुल की प्रशंसा की। श्री मनोहर लाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वे विपक्षी पार्टियों की बातों में न आए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सफेद कुर्ता पयजामा में मांड दिलाने वाले नेताओं की छुट्टïी करते हुए ऐसी व्यवस्था की गई है कि उनके यह कुर्ते पयजामें खुंटी पर टंग गए हैं। कार्यक्रम के आयोजक सुरेन्द्र ढुल द्वारा मुख्यमंत्री को गदा भेंट की गई तथा अतिथिगण को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
अगली कड़ी में मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा मटोर गांव में पहुंची जहां पर कमलेश ढांडा, जयदीप राणा, राजेश बिढान, सलिन्द्र राणा द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में हजारों ग्रामीणों ने इस यात्रा का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने अपने संबोधन में जब लोगों से यह पूछा कि क्या वे भारतीय जनता पार्टी के 75 प्लस के लक्ष्य को हासिल करने में अपना समर्थन देंगे तो लोगों ने हाथ खड़े करके मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि वे अपना पूरा समर्थन देंगे।
इसके उपरांत यह जन आशीर्वाद यात्रा विधानसभा क्षेत्र के गांव सिमला में पहुंची जहां पर अजीत चहल, सुखदेव कुण्डू, राजबीर कादियान,राजकमल ढांडा, जोगिन्द्र कौलेखां द्वारा आयोजित किए गए स्वागत समारोह भारी भीड़ ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भव्य स्वागत किया तथा अपना पूरा समर्थन भारतीय जनता पार्टी को देने का वायदा किया। उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियां अपने आंतरिक मामलों में ही उलझी हुई है, जबकि भारतीय जनता पार्टी जनसेवा को समर्पित है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि यदि जनता ने भारतीय जनता पार्टी को दोबारा पांच वर्ष के लिए जन समर्थन दिया तो वे प्रदेश में विकास की गति को और बढ़ाकर प्रदेश को विकास की बुलंदियों पर ले जाएंगे।
प्रदेश के वित्तमंत्री कै. अभिमन्यु ने अपने संबोधन में कहा कि यह जन आशीर्वाद यात्रा गत 18 अगस्त को शुरू की गई थी जो प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करते हुए 8 सितम्बर को रोहतक में सम्पन्न होगी। इस अवसर पर 8 सितम्बर को रोहतक में विशाल रैली आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संपूर्ण प्रदेश में एक समान विकास कार्य करवाए गए हैं। सरकार द्वारा योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दी जा रही हैं तथा सभी वर्गों विशेषकर किसानों के कल्याण के लिए अनेक कार्य किए गए हैं। प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला तथा स्थानीय लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी ने जन आशीर्वाद यात्रा को अपार समर्थन देने के लिए उपस्थित जन समूह का आभार व्यक्त किया।
जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, पुलिस अधीक्षक विरेंद्र विज, उपमंडलाधीश जगदीप सिंह एवं विवेक चौधरी, कर्ण सिंह रानौलिया, रणधीर गोलन, राव सुरेन्द्र सिंह, धर्मवीर डागर, कैथल मार्केट कमेटी चेयरमैन राजपाल तंवर, पूर्व विधायक लीला राम एवं जोगी राम, मुख्त्यार साकरा, रामकुमार, राजकुमार राणा,राहुल राणा, आनंद राणा, राजेन्द्र शर्मा सलेटी, मेघराज, कुलदीप राणा, अंगे्रज,चेयरमैन दिलबाग,परमवीर ,बंसी, अनिल सरपंच, रतन जाखौली, सुखवीर सरपंच, जगदीश पिलनी, राम मेहर शर्मा, श्याम लाल, मामराज, सुरेंद्र, श्रवण देबवन, रमेश सरपंच, नरेन्द्र जुलानी, सुभाष ढांडा, राजपाल, अजमेर, शमशेर, लीलू चौशाला, अमित ढुल, देवी दयाल बरसाना सहित पार्टी के वरिष्ठï पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India