करनाल 06 सितम्बर, अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के 15 हजार रुपये की मासिक आय वाले परिवार के बीपीएल कार्ड बनाने की प्रक्रिया निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। अब ऐसे परिवारों को कहीं चक्कर काटने की जरूरत नहीं वह संबंधित विभाग को अपनी आय का प्रमाण देकर और अपना बीपीएल कार्ड बनवा सकते हैं। बीपीएल कार्ड बनवाने के लिए सीएससी केन्द्रों पर ऑनलाईन आवेदन करना होगा।
उन्होंने कहा कि पहले बीपीएल की श्रेणी में शामिल होने के लिए पात्र परिवारों को लंबे समय तक बीपीएल सर्वे का इंतजार करना पड़ता था लेकिन अब हरियाणा सरकार ने ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद व गरीब लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए बीपीएल कार्ड बनाने की प्रक्रिया को सरल करते हुए निरंतर जारी रखने के आदेश जारी किए हैं। इस योजना के तहत 15 हजार रुपये मासिक आय वाले परिवार को बीपीएल की श्रेणी में लाया जाएगा तथा उसका ऑनलाईन आवेदन करने के बाद संबंधित विभाग द्वारा वैरिफिकेशन किया जाएगा। यदि वैरिफिकेशन में सब ठीक पाया गया तो उसको बीपीएल का लाभ दिया जाएगा।
Post Now India Post Now India