करनाल 06 सितम्बर, जिला योजनाकार विक्रम सिंह की टीम द्वारा शुक्रवार को इंद्री में करीब 3 एकड़ में बन रही अवैध कॉलोनी की डीपीसी व अन्य निर्माण कार्य को गिराया गया।
जिला योजनाकार ने बताया कि शक्रवार को इंद्री में करीब 3 एकड़ में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनी के निर्माण कार्य को गिराया गया। इसमें कॉलोनी में बन रही सडक़ें तथा डीपीसी शामिल है। जनता को भी चाहिए कि वह अवैध कॉलोनी में प्लॉट लेकर अपने धन की बर्बादी न करें।
Post Now India Post Now India