Breaking News
Home / Uncategorized / बारना में खेलगीरी कार्यक्रम आज

बारना में खेलगीरी कार्यक्रम आज

कुरुक्षेत्र, 6 सितंबर। उमंग समाजसेवी संस्था व क्रीडा भारती के सयुंक्त तत्वावधान में खेलगीरी कार्यक्रम का आयोजन गांव बारना की बाबा पट्टी चौपाल में 7 सितंबर को सुबह 7 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेडी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगें। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबडा करेंगें। क्रीडा भारती के प्रदेश के वरिष्ठ उपप्रधान व हॉकी में राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता सुभाष चौहान व उमंग संस्था के अध्यक्ष देवीलाल बारना ने बताया कि खेलगीरी कार्यक्रम में हॉकी, स्केटिंग व अन्य खेलों से जुड़े खिलाडी गली-गली जाकर ग्रामीणों को खेलों के बारे में जागरूक करेंगें। कार्यक्रम में हॉकी व अन्य खेलों से जुड़े खिलाड़ी गांव की गलियों में खेलेंगें जिससे ग्रामीणों में भी खेलों के प्रति जागरूकता आएगी। इसके अलावा कार्यक्रम में ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगें।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *