कुरुक्षेत्र, 15 दिसम्बर अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के अंतर्गत शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय स्पर्धाएं शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र में शुरू हुई। शनिवार को कक्षा 6 से 8 व 9 से 12 वर्ग की श्लोकोच्चारण, भाषण व संवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जबकि रविवार को प्रश्नोत्तरी व निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। रविवार को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी.के. दास विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित जिला स्तरीय स्पर्धाओं के 356 विजेता विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
शनिवार को शिक्षा विभाग की उपनिदेशक वंदना गुप्ता ने प्रतियेागिताओं का शुभारम्भ किया।
आज तिरूपति बालाजी मंदिर में होंगी 4 स्पर्धाएं
जिला शिक्षा अधिकारी अरूण आश्री ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के अंतर्गत रविवार को ब्रह्मसरोवर स्थित तिरूपति बालाजी मंदिर प्रांगण में 4 स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें जिला भर के सैंकड़ो विद्यार्थी भाग लेंगे।
Post Now India Post Now India