Breaking News
Home / Uncategorized / तालाब वाटर रिचार्ज का महत्वपूर्ण स्त्रोत, तालाबों को रखना होगा संभालकर : तेजिन्द्र सिंह तेजी

तालाब वाटर रिचार्ज का महत्वपूर्ण स्त्रोत, तालाबों को रखना होगा संभालकर : तेजिन्द्र सिंह तेजी

करनाल 7 सितंबर, हरियाणा तालाब व अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य तेजिन्द्र सिंह तेजी ने कुंजपुरा ब्लाक के गांव चांदसमंद में बने तालाब का निरीक्षण किया किया। गांव के तालाब की गंदी हालत को देखकर मौके पर मौजूद बीडीपीओ अंग्रेज सिंह व सिंचाई विभाग के एसडीओ सहित संबंधित अधिकारियों को तालाब की सफाई एक सप्ताह में कराने के निर्देश दिए। इसी के साथ साथ पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन डलवाने के भी निर्देश दिए ताकि तालाब में जल भराव के कारण ग्रामीणों को समस्याओं का सामना न करना पड़े।

तेजिन्द्र सिंह तेजी ने कहा कि तालाब वाटर रिचार्ज का महत्वपूर्ण स्त्रोत है, इसे सहेजकर रखना सभी का कर्तव्य बनता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुक्चयमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के तालाबों की कायाकल्प के लिए ही हरियाणा तालाब व अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण का गठन किया है। जिसमें हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा तालाब व अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण अध्यादेश 2018 लागू किया है जोकि प्रदेश में अधिसूचित वन क्षेत्रों के बाहर स्थित सभी तालाबों व 0.5 एकड़ से कम क्षेत्र वाले और निजी भूमि पर स्थित तालाबों को छोडकऱ, के विकास, संरक्षण, कायाकल्प, निर्माण एवं प्रबंधन, तालाब के पानी का उपयोग और उसके उपचार के लिए तथा सिंचाई के उद्देश्य के लिए सीवरेज निस्सार उपचार संयंत्रों के उपचारित प्रवाह के प्रबंधन और उपयोग के क्षेत्र में कार्य किया जाएगा।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *