Breaking News
Home / Uncategorized / 6 जिलों के पशुपालकों को अब गांव बिहोली में मिलेंगी तमाम चिकित्सा सुविधाएं: सैनी

6 जिलों के पशुपालकों को अब गांव बिहोली में मिलेंगी तमाम चिकित्सा सुविधाएं: सैनी

कुरुक्षेत्र 7 सिंतबर। लाडवा विधायक डा.पवन सैनी ने कहा कि लाडवा के गांव बिहोली में 4 एकड़ भूमि पर राज्य सरकार की तरफ से पशु चिकित्सालय एवं पालीक्लिीनिक डीवीएचप्लसपी प्रोजेक्ट का निर्माण किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट पर सरकार की तरफ से 7 करोड रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इस परियोजना के पूरा होने पर कैथल, अम्बाला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र और पंचकुला के पशुपालक गांव बिहोली में अपने पशुओं का ईलाज करवा पाएंगे। इतना ही नहीं इस चिकित्सालय में पशुओं के एक्सरे की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

वे शनिवार को गांव बिहोली में पशु चिकित्सालय एवं पालीक्लिीनिक डीवीएचप्लसपी प्रोजेक्ट की आधारशीला रखने के उपरांत लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस पशु चिकित्सालय में ईलाज के लिए दूर-दूर के गांवों एवं जिलों से पशुओं के आने के कारण इस क्षेत्र के युवाओं के लिए भी स्वरोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। इनमें विशेषतौर पर आटो रिक्शा चालक, पशुओं को लाने-लेजाने के लिए चार पहियां वाहन चालक, पशुओं के लिए चारा इत्यादि की व्यवस्था करने वाले, पशुओं की दवाईयां के विक्रेता,चाय पानी एवं भोजनालय संचालकों एवं अन्य कई तरह के क्षेत्रिय लोग लाभान्वित होंगे। जिससे लोगों के जीवन में खुशहाली आएगी।

उन्होंने बताया कि इस 4 एकड में बनने वाले पशु चिकित्सालय एवं पॉलीक्लिनिक डीवीएच प्लस पी भवन में पशुओं के मलमूत्र, खून इत्यादि की जांच के लिए एक प्रयोगशाला भी स्थापित की जाएगी। जेवीडी बिहोली व जेवीएच पिपली को भी इसी जिला पशु चिकित्सालय में मर्ज कर दिया जाएगा। पशु पालन विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व पशु पालकों को पशु पालन की नई-नई तकनीकों के बारें में जानकारी देने के लिए एक विशेष केन्द्र की स्थापना की जाएगी जोकि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मीडिया एक्सटेंशन सैंटर के सहयोग से कार्य करेगा। इस पालीक्लिीनिक में विशेषज्ञों के रहने के लिए आवासीय परिसर भी बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पशुओं के शरीर के अन्दर होने वाली विभिन्न बीमारियों के निदान के लिए एक्सरे मशीन व एक अल्ट्रासाउंड मशीन की व्यवस्था भी इस पॉलीक्लिनिक में की जाएगी।

पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डा. धर्मेन्द्र ने बताया कि इस पॉलीक्लिनिक डीवीएच प्लस पी के भवन का निर्माण लगभग 7 करोड रुपए की लागत से 4 एकड में किया जाएगा। जिसमें विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की सेवाएं विभाग पशु पालकों को उपलब्ध करवाएंगा। उन्होंने बताया कि कई बार जो लोग पालतु कुत्तों को रखते है और उन्हें कुछ दिन रखकर छोड देते है उन कुत्तो को रखने के लिए इस पालीक्लिीनक में पिंजरोंं की व्यवस्था भी की जाएगी। इस अवसर पर पशुपालन विभाग से डा. राजन चौधरी ने बताया कि अगर कोई पशु नुकीली चीज सुई इत्यादि खा जाता है तो उसे केवल बडे आप्रेशन से ही बचाया जा सकता है और यह आप्रेशन केवल हिसार विश्वविद्यालय में ही उपलब्ध है मगर अब इस तरह के सभी आप्रेशन जिला पशु चिकित्सालय में उपलब्ध होंगे।

इस अवसर पर सरपंच बिहोली ने इस चिकित्सालय को क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत बडी उपलब्धि बताया और इसके लिए उन्होंने लाडवा विधायक डा.पवन सैनी सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गांव बिहोली की सरपंच सत्यादेवी, सरपंच प्रतिनिधि नरेन्द्र बीडमथाना, ब्लॉक समिति मैम्बर बलिन्द्र कुमार, गुरदेव, सोमपाल राणा, यशपाल,पूर्व सरपंच प्रीतम कुमार सहित जिला प्रशासन के अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *