Breaking News
Home / Uncategorized / चारों विधानसभा क्षेत्रों के गांवों और वार्डो में दिया जाएगा ईवीएम व वीवीपैट का प्रशिक्षण: फुलिया

चारों विधानसभा क्षेत्रों के गांवों और वार्डो में दिया जाएगा ईवीएम व वीवीपैट का प्रशिक्षण: फुलिया

कुरुक्षेत्र 7 सिंतबर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र के गांवों और वार्डो में इवीएम व वीवीपैट का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जागरूकता शैडयूल जारी कर दिया गया है। इस शैडयूल के अनुसार 9 सिंतबर से 14 अक्तूबर तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने आज यहां बातचीत करते हुए बताया कि थानेसर विधानसभा क्षेत्र में इवीएम व वीवीपैट जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 26 सिंतबर को राजकीय स्कूल थानेसर, डीएवी स्कूल थानेसर, 27 सिंतबर को नगरपरिषद थानेसर, आर्य स्कूल व राजकीय स्कूल, 28 सिंतबर को जनता स्कूल, मंहत प्रभातपुरी स्कूल व गीता सीनियर सकेंडरी स्कूल, 30 सिंतबर को महाराणा प्रताप स्कूल, देवीदास पुरा स्कूल, डीएवी स्कूल, 1 अक्तूबर को राजकीय स्कूल पलवल,एसडी स्कूल सुदंरपुर, आयुर्वेदिक कालेज, 3 अक्तूबर को दयानंद महिला कालेज, गीता गल्र्ज स्कूल, गीता निकेतन आवसीय स्कूल, 4 अक्तूबर को राजकीय स्कूल तिगरी खालसा, बीड अमीन व अमीन राजकीय स्कूल, 5 अक्तूबर को किरमिच, हथीरा व बारवा राजकीय स्कूल, 7 अक्तूबर को बारना, घराडसी व मिर्जापुर राजकीय स्कूल, 9 अक्तूबर को धन्ना जाट पब्लिक स्कूल शांतिनगर, ज्योतिसर राजकीय स्कूल व जोगना खेडा राजकीय स्कूल, 10 अक्तूबर को प्रतापगढ, रत्नडेरा व सिरसला राजकीय स्कूल, 11 अक्तूबर को दबखेडी, बलाही व बाहरी राजकीय स्कूल, 12 अक्तूबर को गुरूनानक सीनियर सकेंडरी स्कूल, महावीर जैन स्कूल व नवयुवक स्कूल तथा 14 अक्तूबर को अग्रसेन पब्लिक स्कूल सेक्टर 13, रायल आर्यन शिक्षा निकेतन कैलाश नगर व राजकीय स्कूल नाथ मंदिर में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में 24 सिंतबर को ईस्माइलाबाद, ठस्का मीराजी व झांसा, 25 सिंतबर को मेघामाजरा, जलबेहडा व नैसी, 26 सिंतबर को भूस्थला, सुरमी व भौरखा, 27 सिंतबर को सतौडा, स्योनसर व बोधनी, 28 सिंतबर को अरूणाय, मुर्तजापुर, सन्धौली, 30 सिंतबर को स्योनसर, ककराला गुजरान, 1 अक्तूबर को दिवाना,कलसा, थाना, 3 अक्तूबर को बटहेडी,रूआ, सारसा, 4 अक्तूबर को कमौदा, लौहार माजरा, भौर सैंयदा, 5 अक्तूबर को राजकीय स्कूल पिहोवा , बीएसन स्कूल व एसडी स्कूल, 7 अक्तूबर डीएवी कालेज, भेरियां राजकीय कालेज व आईटीआई पिहोवा में इवीएम व वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उपायुक्त ने बताया कि लाडवा विधानसभा क्षेत्र में 9 सिंतबर को आईजीएन कालेज, बीडीपीओ कार्यालय, 10 सिंतबर को राजकीय स्कूल, बीईओ आफिस व मार्किट कमेटी, 11 सिंतबर को राजकीय स्कूल बपदा, बपदी, बडौंदा, जैनपुर जाटान, 12 सिंतबर को बण,बणी, दबदलान, 13 सिंतबर को मेहरा, गुढ्ढïा व टैगोर स्कूल लाडवा, 14 सिंतबर को आर्य स्कूल लाडवा, ठाकुरी देवी स्कूल, इन्दु स्कूल, 16 सिंतबर को दबखेडी लौहारा व खैरी, 17 सिंतबर को मथाना, बीड मथाना व बिहोली, 18 सिंतबर को बाबैन, रामशरण माजरा व प्रलाहदपुर, 19 सिंतबर को मंगौली जाटान, संगौर बिरथला, 20 सिंतबर को बीड, बीड कालवा व ईशरहेडी, 21 सिंतबर को कनीपला, दुधला, खानपुर कोलियां, 24 सिंतबर को पूजा स्कूल, पिपली व राजकीय स्कूल किशनपुरा तथा 25 सिंतबर को उमरी बरोट व सिरसला में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शाहबाद विधानसभा क्षेत्र में 9 सिंतबर को आर्य कन्या कालेज, एमएन कालेज, 10 सिंतबर को सरदार चाणन सिंह कालेज, राजकीय स्कूल शाहबाद व बीईओ आफिस, 11 सिंतबर को शरीफगढ, चढुनी जाटान व खानपुर जाटान, 12 सिंतबर को त्यौडा,ढीग व खरींडवा, 13 सिंतबर को जंदहेडी,यारा व शुगरमिल, 14 सिंतबर को रावा, लंडी व सम्भालखी, 16 सिंतबर को नगला, कलसाना व तंगौर, 17 सिंतबर को कनीपला, हरीपुर, बडाम व तीगरी, 18 सिंतबर को धुराला, अजराना कलां व सुरखपुर, 18 सिंतबर को धुराला, अजराना कलां व सुरखपुर, 19 सिंतबर को झांसा, शांतिनगर व नलवी, 20 सिंतबर को ठोल, अजरावर व चम्मुकलां तथा 21 सिंतबर को बजगांव, लुखी व मेघामाजरा में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *