करनाल , 7 सितंबर ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं में देश भक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए संधीर गुगा माड़ी दंगल कमेटी द्वारा गुगा माड़ी मेले के उपलक्ष्य में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में दूर-दराज से आए पहलवानों ने अपना दमख़म दिखाया। दंगल का शुभारंभ स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने किया। मुख्य अतिथि ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि कुश्ती गांव की माटी से जुड़ा खेल है। उन्होंने कहा कि दंगल हरियाणा के पहलवानों का गौरव होते हैं। इसमें कुश्ती व कबड्डी खेलने वाले युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि खेलों में हरियाणा की बेटियां भी कम नही हैं। ओलंपिक गेम मे मेडल जीत कर इन्होने हमारा गौरव बढ़ाया है।
सुभाष चंद्र ने कहा की ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने का मुख्य कारण युवाओं में देश भक्ति की भावना को मजबूत करना है। दर्शकों ने करीब पांच घंटे तक पहलवानों के करतब देखकर जमकर लुफ्त उठाया। दंगल कुश्ती का पहला इनाम 32 हजार का बीएसएफ के बलविंद्र सिंह ने जीता जबकि राजेश उफऱ् गूंगा पहलवान अपने प्रतिद्वंदी को हराकर दूसरी कुश्ती के विजेता रहे। रेफरी की भूमिका सरदार जरनैल सिंह पहलवान एवं मुख्त्यार सिंह ने निभाई। विजेता पहलवानों को मुख्य अतिथि सुभाष चंद्र द्वारा नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर गुरदीप पहलवान , विपिन पहलवान , मनी पहलवान , अमन , खुशबीर , सरदार बूटा सिंह , जोनी बड़थल , बिट्टू बड़थल , भाजपा नेता नवजोत सिंह संधू,डॉ संजय जी, अमित बंसल,रमेश कादियान, अमीश बुटाना, जोनी बरथल, राजू संधीर, सागर तरावड़ी,शिव कुमार शामगढ़,कुलविन्दर सिंह चीमा, कर्मवीर यूनिसपुर, राजेश सैनी,सुखदेव कागड़ा,सुभाष बिरवाल, नरेश कश्यप, किशोर कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India