करनाल 10 सितम्बर, जिला रोजगार अधिकारी गौरव चौहान ने बताया कि आज स्थानीय पंचायत भवन में सुबह 11 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि आज पंचायत भवन में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी 10वीं, 12वीं, स्नातक व आई.टी.आई. पास प्रार्थी अपने रोजगार पंजीकरण कार्ड, बायो डाटा, आधार कार्ड तथा सभी योग्यता प्रमाण पत्रों की प्रति सहित पहुंचकर रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। इस मेले में कोई भी प्रार्थी जिनका नाम रोजगार विभाग की वैबसाईट www.hrex.gov.in पर दर्ज हैं, इसमें भाग ले सकते हैं। जिन प्रार्थियों का नाम रोजगार विभाग की वैबसाईट पर दर्ज नहीं है, ऐसे प्रार्थी अपना नाम विभाग की वैबसाईट पर दर्ज करवा सकते हैं।
Post Now India Post Now India