Breaking News
Home / Uncategorized / हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 21 से 23 सितंबर तक लिपिक पद की परीक्षाओं के दृष्टिïगत सभी परीक्षा केंद्रों में व्यापक प्रबंध किए जाएंगे

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 21 से 23 सितंबर तक लिपिक पद की परीक्षाओं के दृष्टिïगत सभी परीक्षा केंद्रों में व्यापक प्रबंध किए जाएंगे

कैथल, 10 सितंबर: उपमंडलाधीश जगदीप सिंह ने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 21 से 23 सितंबर तक लिपिक पद की परीक्षाओं के दृष्टिïगत सभी परीक्षा केंद्रों में व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। यह परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी मेें आयोजित होगी, इसके साथ-साथ सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। परीक्षा के संचालन के लिए 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 11 हजार 544 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। एसडीएम जगदीप सिंह लघु सचिवालय स्थित सभागार में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आगामी 21 से 23 सितंबर तक ली जाने वाली लिपिक पद की परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर अधिकारियों, परीक्षा केंद्र संचालकों को जरूरी दिशा-निर्देश दे रहे थे। इस मौके पर आयोग के प्रतिनिधि दलजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक कुलवंत सिंह, नगराधीश सुरेश राविश, डीईओ बिजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। एसडीएम ने कहा कि 21 सितंबर को केवल सायं कालीन सत्र में परीक्षा का आयोजन होगा, जबकि 22 व 23 सितंबर को प्रात: व सायं कालीन दोनों सत्रों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि 21 सितंबर को सायं कालीन परीक्षा का समय 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक रहेगा, जबकि 22 व 23 सितंबर को प्रात: 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तथा सायं कालीन सत्र में 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के संचालन के लिए 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 11 हजार 544 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सभी परीक्षा केंद्र पर जैमर व सीसीटीवी कैमरों की समुचित व्यवस्था करवाई जाएगी। व्यापक सुरक्षा प्रबंधों के बीच परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में प्रवेश करेंगे। परीक्षा के दौरान उडऩदस्ते तथा डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाएंगे।

एसडीएम जगदीप सिंह ने सभी परीक्षा केंद्रों के संचालकों को निर्देश दिए कि परीक्षा से पहले मिलने वाली परीक्षा सामग्री को ठीक प्रकार से चैक करें। परीक्षा के दौरान संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। सैंटर कोड व सील को दुरूस्त पाकर ही सैंटर सुपरवाईजर परीक्षा के लिए सामग्री को प्राप्त करें। परीक्षार्थियों की बायोमैट्रिक हाजिरी लगाई जाएगी। इसके साथ-साथ दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। परीक्षा की प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। इस कार्य के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को कोर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। पुलिस विभाग द्वारा परीक्षा केंद्रों पर समयबद्ध पहुंचकर चैकिंग प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। हर परीक्षा केंद्र के कक्ष में परीक्षार्थियों की चार लाईनें बनाई जाएगी, जिसमें 6-6 परीक्षार्थी परीक्षा दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा का संचालन ठीक प्रकार से हो, सभी अधिकारी व कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ इस कार्य को पूरा करवाएं। इस अवसर पर नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह, कार्यकारी अभियंता कुलदीप सिंह व राजकुमार, शिक्षा विभाग से प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *