Breaking News
Home / Uncategorized / 15वीं हरियाणा स्टेट जूनियर हाकी चैम्पियनशिप में दिग्गजों को हराकर कुरुक्षेत्र बना उपविजेता

15वीं हरियाणा स्टेट जूनियर हाकी चैम्पियनशिप में दिग्गजों को हराकर कुरुक्षेत्र बना उपविजेता

कुरुक्षेत्र 11 सितम्बर: साई के इंचार्ज एवं हाकी के वरिष्ठï कोच गुरविन्द्र सिंह ने कहा कि हाकी कुरुक्षेत्र की टीम ने प्रदेश भर के दिग्गज खिलाडिय़ों को हराने का काम किया और 15वीं हरियाणा स्टेट जूनियर हाकी चैम्पियनशिप में उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया। इस टीम ने मेजबान करनाल की टीम को 3-2 गोल के अंतर से पराजित करके फाईनल में प्रवेश किया था। इस प्रतियोगिता के फाईनल मैच में कुरुक्षेत्र की टीम शुटआउट में सोनीपत की टीम से 1 गोल से हार गई। इस टीम का कुरुक्षेत्र पहुंचने पर साई प्रशिक्षकों, हाकी कुरुक्षेत्र के प्रधान विकासदीप संधू और जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी यशबीर सिंह सहित अन्य खिलाडिय़ों ने फुल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।

साई इंचार्ज गुरविन्द्र सिंह ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा हाकी की तरफ से करनाल के शाखा हाकी स्टेडियम में 5 से 9 सितम्बर 2019 तक 15वीं हरियाणा स्टेट जूनियर हाकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर की 21 टीमों ने भाग लिया और यह सभी टीमें एक से बढक़र एक थी। इन टीमों में विभिन्न हाकी अकेडमी के खिलाड़ी भी खेल रहे थे। इस प्रतियोगिता में हाकी कुरुक्षेत्र के खिलाडिय़ों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करके पूरे प्रदेश में अपनी प्रतिभा को मनवाने का काम किया। अब जनवरी माह में चुने हुए खिलाड़ी राष्टï्रीय जूनियर हाकी चैम्पियनशिप में अपना जौहर दिखाएंगे।

हाकी कोच सोहन लाल ने बताया कि करनाल में हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पहला मैच अम्बाला के साथ हुआ। इस मैच में अम्बाला को कुरुक्षेत्र की टीम ने 8-1 के अंतर से पराजित किया। इसके बाद कैथल को 3-1 से पराजित करके सैमिफाईनल में अपना स्थान बनाया। यह सैमिफाईनल मेजबान करनाल के साथ हुआ और कुरुक्षेत्र ने करनाल की टीम को 3-2 के अंतर से पराजित करके फाईनल में अपनी जगह बनाई। उन्होंने बताया कि फाईनल मुकाबला सोनीपत के साथ खेला गया। इस मैच में निर्धारित समय तक दोनों टीमें एक-एक गोल की बराबरी पर रही और अंत में पैनल्टी शुटआउट में कुरुक्षेत्र की टीम एक गोल से हार गई। इस टीम में शुभम, लवप्रीत, गुरनूर ग्रेवाल, अमित चहल, अमन कुमार, रोहित, गुरमुख सिंह, उदेश, सुखचैन, कोहिनूर, अंकुश, शुभम, कनिष्क, लवप्रीत, प्रिंस, दीपक मलिक और सुनील कुमार ने टीम के सदस्यों के रुप में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर डीएसओ यशबीर सिंह, हाकी कुरुक्षेत्र के प्रधान विकासदीप संधू, सीनियर कोच सतपाल सिंह, कुलदीप सिंह वडैच, बलराज सिंह ग्रेवाल, राकेश चैम्पियन करनाल, जयभगवान, मनोज कुमार, अजायब सिंह, रामानुज, पंकज परासर सहित अन्य प्रशिक्षकों ने खिलाडिय़ों को बधाई दी है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *