कैथल, 11 सितम्बर: भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार विभाग के आर्थिक सलाहकार श्री देवेंद्र सिंह, केंद्रीय आवासीय एवं शहरी मामले विभाग के निदेशक श्री महेंद्रपाल खडोलिया, कृषि विभाग के उप सचिव श्री मृत्युन्जय कुमार मिश्रा ने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतबीर सिंह कुंडु तथा नगराधीश सुरेश राविश के साथ जिला में जल शक्ति अभियान के क्रियांवयन की समीक्षा की। इस मौके पर टीम के साथ तकनीकी सदस्यों एसके नायक एवं एनके नायक भी मौजूद रहे।
भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार विभाग के आर्थिक सलाहकार श्री देवेंद्र सिंह स्थानीय लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में केंद्रीय टीम के अन्य सदस्यों के साथ जिला में जल शक्ति अभियान के क्रियांवयन की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान के तहत किए गए वास्तविक कार्यों को ही पोर्टल पर अपलोड किया जाए। उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान के तहत जिला के लिए तैयार की गई योजना तथा सिंचाई योजना को पोर्टल पर शीघ्र अपलोड किया जाए। सभी विभाग जल शक्ति अभियान के तहत किए गए कार्यों की पूर्ण रिपोर्ट आज श्याम तक प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। केंद्र सरकार द्वारा जिला में नियुक्त की गई टीमों द्वारा 24 साइट्स को गोद लिया गया है, जिन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इन स्थलों पर तकनीकी टीमों द्वारा भूमिगत जल स्तर में हुए सुधार को दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी विभाग इस दौरान पोर्टल पर अपलोड किए गए कार्यो ंको अपडेट करें तथा जिला में गत अढाई माह में विकसित या सुधार किए गए जल स्त्रोतों की रिपोर्ट भी दी जाए।
उन्होंने कहा कि जिला में लोगों को जल शक्ति अभियान के बारे में जागरूक करने तथा पौधा रोपण के तहत महत्वपूर्ण कार्य किया गया है। इसके अलावा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, सोकेज पिट तथा परम्परागत जल संसाधनों को पुनर्जीवित करने की दिशा में भी अच्छा कार्य हुआ है। जिला प्रशासन इस अभियान के तहत किए गए कार्यों को जीओ टैगिंग करवाकर अपलोड करें ताकि जिला की रैंकिंग बेहत्तर हो सके। उन्होंने कहा कि 13 सितम्बर तक जीओ टैगिंग के सभी लंबित कार्यों को पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के तहत लक्ष्य को पूर्ण किया जाए तथा लंबित कार्यों को शीघ्र शुरू किया जाए।
जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतबीर सिंह कुंडु ने कहा कि जल शक्ति अभियान के तहत किए गए कार्यों को सक्षम युवाओं के माध्यम से आगामी दो दिनों में जीओ टैगिंगकरवाएं। इसके लिए इन सक्षम युवाओं को आवश्यक प्रशिक्षण आज ही एनआईसी के माध्यम से दिलवाया जाए।
नगराधीश सुरेश राविश ने जल शक्ति अभियान की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा करवाई। उन्होंने इस अभियान के तहत जिला में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, बेकार हुए बोरवैल को पुनर्जीवित करना, परम्परागत जल स्त्रोंतो को पुनर्जीवित करना, पौधा रोपण तथा सोकेज गड्ढïे सहित सभी पांचों बिंदुओं के निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने इस अभियान के तहत जिला में किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला वन मंडल अधिकारी राजीव तेजियान, सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी तथा संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India