Breaking News
Home / Uncategorized / 15 सितम्बर से 30 सितम्बर, 2019 तक मनाया जाएगा आयुष्मान भारत पखवाड़ा – सीएमओ रमेश कुमार

15 सितम्बर से 30 सितम्बर, 2019 तक मनाया जाएगा आयुष्मान भारत पखवाड़ा – सीएमओ रमेश कुमार

करनाल 15 सितम्बर, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत करनाल जिला में 15 सितम्बर 2019 से 30 सितम्बर 2019 तक आयुष्मान भारत पखवाडा मनाया जायेगा, जिसके तहत सिविल सर्जन करनाल रमेश कुमार ने रविवार को आयुष्मान भारत प्रभात फेरी को सिविल सर्जन कार्यालय करनाल से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर उप सिविल सर्जन डॉ राजेंद्र कुमार, उप सिविल सर्जन डॉ. सरोज व आयुष्मान भारत जिला सूचना प्रबंधक हितेश कपूर तथा आयुष्मान मित्रों, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य जोजना के तहत कार्यरत सक्षम युवा व आशा वर्कर्स ने भाग लिया।

आयुष्मान भारत प्रभात फेरी सिविल सर्जन कार्यालय करनाल से चलकर करनाल के बाजारों व मुख्य चौंक से निकाली गई जिसमें लोगों को यह बताया गया कि बहुत जल्द स्वास्थ्य विभाग करनाल हरियाणा सरकार द्वारा भेजे गए आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री पत्र सम्बंधित लाभथियों तक पहुँचाना सुनिश्चित करेगा जिसके तहत लाभार्थी परिवार सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज किसी भी सूचीबद्ध सरकारी व निजी अस्पताल में करवा सकते है, जिसके लिए उनको कोई भी पैसा नहीं देना होगा। आप लाभार्थी है या नहीं यह जानने के लिए टोल फ्री नंबर 14555 या 1800111565 पर कॉल करें या किसी भी सूचीबद्व सरकारी व निजी अस्पताल में जाकर चैककरवाएं। स्वास्थ्य विभाग करनाल द्वारा सभी लाभार्थियों को निवेदन किया जाता है कि वे स्वयं जाकर अपना व अपने परिवार के सदस्यों के नाम चैक करवाए और अपना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य जोजना के तहत आयुष्मान भारत कार्ड बनवाये तथा किसी भी व्यक्ति के झांसे में ना आये।

बॉक्स: आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के तहत गरीब व वंचित वर्ग के लोगों को सूचीबद्घ प्राइवेट अस्पतालो में भी मिल रहा है 5 लाख रूपए तक का फ्री ईलाज, 5500 लाभार्थियों ने उठाया योजना का लाभ, जिला में बनाए जा चुके हैं लगभग 1 लाख 27 हजार गोल्डन कार्ड- सीएमओ डॉ. रमेश

सीएमओ डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा झारखण्ड राज्य के जिला रांची से 23 सितम्बर 2018 को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत की गयी थी और हरियाणा प्रदेश में इस योजना का शुभारम्भ राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य, मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा 23 सितम्बर 2018 को जिला करनाल से किया गया था। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का 23 सितम्बर, 2019 को 1 वर्ष पूरा होने जा रहा है जिसके उपलक्ष्य में जिला करनाल के सभी सरकारी अस्पतालों व सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में आयुष्मान भारत दिवस मनाया जाएगा। जिला करनाल में 1 साल के दौरान कुल 38 सरकारी व निजी अस्पताल आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सूचिबद्ध किये जा चुके हैं और 1 लाख 27 हजार से जायदा लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड जारी किये जा चुके है। जिला करनाल में अब तक 5500 से अधिक लाभार्थी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री योजना के तहत लाभ उठा चुके हैं।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *