Breaking News
Home / Social / स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस, स्वच्छ भारत मिशन के वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के सपने को साकार करने का दिलाया संकल्प

स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस, स्वच्छ भारत मिशन के वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के सपने को साकार करने का दिलाया संकल्प

करनाल 17 सितम्बर, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 69 वां जन्मदिन आज करनाल के गांव रायपुर रोड़ान में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया गया, स्वच्छ भारत मिशन के वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कहा की क्योंकि प्रधानमंत्री का सपना स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का है ऐसे में प्रधानमंत्री के जन्मदिन को स्वच्छता अभियान के रूप में मनाकर उन्हें जन्मदिन की असली बधाई देना है। इस मौके पर ग्राम पंचायत, समाजसेवी व धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोग, व्यापारी वर्ग तथा आमजन ने भी स्वच्छता अभियान में पूर्ण सहयोग दिया। सुभाष चंद्र ने कहा की देश की भावी पीढिय़ां उन लोगों को याद रखेंगी जो स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने में सहयोग करेंगे।

उन्होंने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली देश के कोने-कोने को साफ किया है। प्रधानमंत्री ने स्वयं झाडू़ उठाकर सफाई अभियान की शुरूआत की थी हम उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हुए अपने हरियाणा प्रदेश को चमकाने का काम करेंगे जिसमें सभी आमजन का सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है। जहां देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है जिन्होंने खुद झाड़ू उठाकर सफाई अभियान का बीड़ा उठाया वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस अभियान को एक नई दिशा दी। मुख्यमंत्री की पहल के कारण हरियाणा ने स्वच्छता सर्वेक्षण में नए आयाम स्थापित किये। उन्होंने कहा कि शहरों के साथ गाँवों में जहां सफाई अभियान जोरों पर है, वहीं विकास कार्यों की गति को भी रफ्तार दी गई है।

रायपुर रोड़ान में स्वच्छता श्रमदान दौरान ग्राम सरपंच पूनम देवी,सरपंच अरजाहेड़ी, सुभाष बीरवाल, पूर्व ब्लाक समिति सदस्य सुरेश कुमार, पूर्व सरपंच सुभाष, पूर्व ब्लाक समिति सदस्य जयपाल, धर्म पाल, रमेश यूनिसपुर, बलजीत , मेम्बर पंचायत रमेश, हुकम सिंह चौहान, राजेश चौहान, डॉ गुलाब, मोहन, सोमदत्त, प्रवीण डाबरथला, रविन्द्र वर्मा, सुखदेव, सुभाष त्रेहन, पूर्ण नम्बरदार, विनय, अशोक, नरेश कश्यप, अमित बंसल, नवजोत सन्धु, निरवैर सन्धु, रमेश कादियान, रमेश राणा, बलबीर, अमित कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने स्वच्छता श्रमदान में भाग लिया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शतायु की कामना भी की।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *