करनाल 17 सितम्बर, विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों के चलते जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने आज पुलिस अधीक्षक के साथ मंगलवार को शहर में पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए स्थापित किये गए मतगणना केन्द्रों का दौरा कर वहां का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
बता दें कि नीलोखेड़ी विधानसभा के मतों की गिनती के लिए दयाल सिंह कॉलेज, इंद्री विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती डी ए वी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तथा करनाल विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती डी ए वी कॉलेज में होगी। इसी प्रकार घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती कर्ण स्टेडियम के स्केटिंग हाल में तथा असंध विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती एस बी एस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव के लिए जिन कर्मचारियों की डयूटी मतदान के लिए लगेगी, उनकी सूची तैयार कर ली गई है। सभी पोलिंग पार्टियों को उनके विधानसभा क्षेत्र अनुसार इन्हीं जगहों से मतदान की सामग्री तथा ईवीएम वितरित की जाएगी और यहीं पर जमा होंगी।
पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र भौरिया के अनुसार सभी मतगणना केन्द्रों को सुरक्षा के कड़े इंतेजाम रहेंगे। ईवीएम की सुरक्षा के लिए केन्द्रों पर पुलिस बल के अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था रहेगी। उपायुक्त के साथ दौरे में संबंधित विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी तथा निर्वाचन तहसीलदार सुनील भौरिया भी मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India