कुरुक्षेत्र 18 सितम्बर कला व सांस्कृतिक के क्षेत्र में काम कर रही सृजनात्मक संस्था त्यौहारों के महोत्सव दीपावली पर मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में नाटक आयोजित करके त्यौहारों को कैसे भव्य व सभ्य तरीके से मनाया जाए के बारे में जागृत करने का काम करेगी। कुरुक्षेत्र शहर के कई धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने इस काम का बीड़ा उठाया है। रोटरी क्लब, फोनिकस क्लब, लॉयंस क्लब व जिला जूडो क्लब के प्रधान संजीव छाबड़ा रिन्कू, प्रेरणा संस्था की रेणू खुग्गर, समाजसेवी मधु मल्होत्रा, दीपक शर्मा, मयंक, आशा खेत्रपाल, प्रसिद्ध चिकित्सक माधविका मदान, निशा, सरिता, नीरज आश्री व इनकी पूरी टीम कार्यक्रम आयोजित करेगी। अभी पिछले दिनों भी नाटक के माध्यम से समाज को संदेश देने का काम भी इस संस्था द्वारा किया गया। छोटे पर्दे पर काम कर चूके निदेशक ब्रज शर्मा इसके लिए स्र्कीप्ट लिख रहे हैं।
Post Now India Post Now India