Breaking News
Home / Events / मानवता की सेवा करने के रास्ते अनेक है, रक्तदान भी इनमें से एक

मानवता की सेवा करने के रास्ते अनेक है, रक्तदान भी इनमें से एक

रक्तदाताओं को सम्मानित करते विधायक

करनाल 15 दिसम्बर। मानवता की सेवा करने के रास्ते अनेक है, रक्तदान भी इनमें से एक है। रक्तदान के माध्यम से हम किसी की जिंदगी बचाने का काम भी कर सकते हैं। यह शब्द गांव बलड़ी में पाल समाज द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में बतौर मुख्यातिथि विधायक रामकुमार कश्यप ने रक्तदाताओं को सम्बोधित करते हुए कही। इससे पहले उन्होंने रक्तदाताओं को बैच लगाकर रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया। विधायक ने कहा कि हमारे देश मेें जनसंख्या वृद्धि के साथ-साथ सडक़ो पर ट्रैफिक भी तेजी से बढ़ रहा है और इस ट्रैफिक के बढऩे से दुर्घटनाओ का बढऩा भी स्वभाविक है। हालांकि हरियाणा सरकार ने सडक़ दुर्घटनाओं को कम करने की दिशा में कई ठोस कदम उठाए हैं, बावजूद इसके आए दिन हम सडक़ दुर्घटनाओं की खबरे देखते व पढ़ते रहते हैं। कई बार दुर्घटनाओं में घायल व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता तुरंत रहती है, जिसकी पूर्ति केवल इस प्रकार के रक्तदान शिविरो के माध्यम से की जा सकती है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर रक्तदान करने से उच्च रक्तचाप और हार्ट अटैक जैसी बीमारी होने का अंदेशा भी कम रहता है। उन्होंने कहा कि पाल समाज ने हमेशा आगे बढ़ कर समाज को नई दिशा दी है और आशा है कि समाज मानवता का यह कार्य इसी प्रकार करता रहेगा। उन्होंने पाल समाज से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को शिक्षा व खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाएं और सामाजिक कार्यो में भी बढ़चढक़र भाग लें। इस मौके पर उन्होंने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *