Breaking News
Home / Events / दूसरा श्री खाटू श्याम जागरण-दिल की बात सांवरे के साथ एवं अमृतमय भंडारा 21 को

दूसरा श्री खाटू श्याम जागरण-दिल की बात सांवरे के साथ एवं अमृतमय भंडारा 21 को

कुरुक्षेत्र, 15 दिसंबर। समस्त श्याम प्रेमी परिवार कुरुक्षेत्र द्वारा दूसरा श्री खाटू श्याम जागरण-दिल की बात सांवरे के साथ एवं अमृतमय भंडारे का आयोजन 21 दिसम्बर को श्री गीता धाम परिसर में होगा। गीता धाम में श्याम प्रेमियों की बैठक में संबोधित करते हुए अजय गोयल ने बताया कि शनिवार सायं को होने वाले इस भव्य कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। श्याम जागरण में बठिंडा से मंगवाया गया दिव्य दरबार आकर्षण का केन्द्र होगा। कोलकाता से विदेशी फूलों के साथ श्याम जी का श्रृंगार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जागरण में कोलकाता से भजन गायक खाटू श्याम जी का अपनी मधुर आवाज में गुणगान करेंगे।

About Pankaj Arora

Check Also

राष्ट्र प्रेम मंच ने आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

आतंकवाद की सोच को ही जड़ से खत्म करने के लिए पूरे राष्ट्र को एकजुट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *