Breaking News
Home / Karnal / फुट ओवर ब्रिज का महापौर ने किया शुभारम्भ

फुट ओवर ब्रिज का महापौर ने किया शुभारम्भ

करनाल 20 दिसम्बर। लाईन पार और मुख्य शहर के बीच से गुजरते दिल्ली-अम्बाला रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधनी फुट ओवर ब्रिज का महापौर रेणु बाला गुप्ता ने नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया। मेयर ने कहा कि लाईन पार रहने वाले लोगो को शहर जाने के लिए काछवा पुल से होकर जाना पड़ता है और कई बार लोग जल्दी के लिए लाईन पार कर शहर में जाने का जोखिम उठाते हैं। ऐसा करने से कई बार दुर्घटनाएं भी हुई हैं। इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए कुछ समय पहले लाईन पार के लोगो ने मुख्यमंत्री के सामने फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग रखी थी, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया था और अब इस पर काम शुरू हो गया है। इसके पूर्ण हो जाने पर इस एरिया के लोग शहर में सुरक्षित और कम समय में आ-जा सकेंगे। महापौर ने कहा कि रेलवे क्रॉसिंग पर फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग आजादी के बाद की व काफी पुरानी थी, लेकिन उसे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ही पूरा कर दिखाया। उन्होने बताया कि यह फुट ओवर ब्रिज की लम्बाई करीब 415 तथा चौड़ाई 3 मीटर रहेगी। इसके निर्माण पर 2 करोड़ 35 लाख रूपये की लागत आएगी। फुट ओवर ब्रिज पर पैदल के साथ-साथ दुपहिया वाहन ले जाने की भी सुविधा होगी। एक तरह से यह ब्रिज लाईन पार एरिया के निवासियों के लिए राहत भरा होगा। उन्होंने बताया कि लाईन पार का एरिया वर्तमान में घनी आबादी के क्षेत्र का रूप ले चुका है और इसका क्षेत्रफल भी बड़ गया है। इसी एरिया के शिव कॉलोनी साईड के लोगों को लाईन पार कर शहर में आना-पड़ता था। अब उनकी सुविधा के लिए अंडरपास बनकर तैयार हो गया था, जिसका इस एरिये के लोग फायदा उठा रहे हैं।

फुटओवर ब्रिज का उद्धघाटन करने आई करनाल निगम की महापोर

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *