Breaking News
Home / Kurukshetra / सूर्य ग्रहण मेले के लिए चलेगी 42 स्पेशल मेला ट्रैन

सूर्य ग्रहण मेले के लिए चलेगी 42 स्पेशल मेला ट्रैन

कुरुक्षेत्र 21 दिसंबर।  उपायुक्त डाॅ. एसएस फुलिया ने कहा कि सूर्य ग्रहण मेले में 26 दिसम्बर को कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर लाखों श्रृद्धालुओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इस मेले के चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात करने के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों, ड्रौन कैमरों और मचान लगाकर निगरानी रखी जाएगी। किसी भी व्यक्ति को कानून की उल्लघंना नहीं करने दी जाएगी। इतना नहीं मेले में आने वाले श्रृद्धालु को किसी प्रकार की समस्या और परेशानी नहीं आने दी जाएगी। वे केडीबी कार्यालय में सूर्यग्रहण मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उपायुक्त ने जिला के अधिकारियो के साथ ब्रहमसरोवर पर चारों तरफ चल रही है तैयारियों का जायजा लिया और कमियों को मौके पर ही पूरा करने के लिए निर्देश दिए व कहा कि 23 दिसम्बर तक सभी प्रकार के कार्य पुरे हो जाने चाहिए 24 दिसम्बर को पायलट रिहर्सल की जाएगी। इस रिहर्सल के दौरान अंतिम तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था, शौचालयों को स्थापित करने का काम शुरु कर दिया गया है और इस कार्य को सबसे पहले पूरा करना होगा। दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को सूचना देने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाया जाएगा। वही सूर्य ग्रहण मेले के लिए रेलवे विभाग की तरफ से अम्बाला से दिल्ली रेल मार्ग पर 35 ट्रेन और कुरुक्षेत्र से जींद रेलवे मार्ग पर 7 स्पेशल मेला ट्रैन चलाई जाएंगी।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *