करनाल 22 दिसम्बर। करनाल के पूर्व उपायुक्त बीएस मलिक की अध्यक्षता में हैल्थ ऐजूकेशन एंड एनवायरमैंट सोसायटी ने सैक्टर 6 की मार्किट में स्वच्छता एवं पोलिथीन मुक्ति अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान के बाद स्कूलों में विद्यार्थियों व अध्यापकों को स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई। बीएस मलिक ने सवाल किया कि दुनिया में सबसे बडा़ सुख क्या है? इसी सवाल के उत्तर पर उन्होेने बताया कि सभी शास्त्रों में निरोगी काया को सबसे बडा़ सुख बताया गया है। उन्होंने कहा कि बीमार इंसान के पास कितनी भी कारें, कोठियां हो वह सुखी यानि चैन से नहीं रह सकता। बीमार व्यक्ति के लिए धन सम्पदा सब बेकार है। उन्होंने कहा कि निरोग रहने के लिए स्वच्छ वातावरण का होना पहली शर्त है। बीएस मलिक ने कहा कि स्वच्छता को भगवान के बराबर का दर्जा प्राप्त है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी स्वच्छता को स्वतंत्रता से ज्यादा महत्व देते थे इसीलिए गांधी जी ने स्वतन्त्रता आंदोलन के साथ-साथ मलिन बस्तियों में जाकर स्वच्छता अभियान चलाए ताकि समाज में स्वच्छता के प्रति जागरुकता पैदा हो और जनता निरोग रहकर साम्राज्यवादी अंग्रेज़ी हकुमत को देश छोडऩे के लिए मजबूर कर सकें। उन्होंने कहा कि सफाई करने से नहीं, रखने से होती है । इंसान अपने घर में तो स्वच्छता का ध्यान रखता है परन्तु घर की दहलीज से निकलते ही अनुशासन हीन हो जाता है। उन्होेने कहा कि सब जानते हैं कि गंदगी से बीमारी फैलती है लेकिन इस विचार को जीवन में लागू नहीं करते और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने में संकोच भी नहीं करते जोकि बडी विडम्बना की बात है।
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India