कुरुक्षेत्र, 23 दिसंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग ब्लाक थानेसर शहरी की महिला ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन निजी स्कूल के खेल प्रांगण में किया गया। प्रतियोगिता में महिलाओं, किशोरियों व आंगनबाड़ी वर्करों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विभाग की डीपीओ नीना कपूर ने करते हुए कहा कि खेलों से शारीरिक विकास के साथ साथ मानसिक विकास भी होता है। खेलों से जहां आत्मविश्वास बढ़ता है, वहीं इससे शरीर भी स्वस्थ रहता है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा महिलाओं की खेलों में भागीदारी बढाने के लिए समय समय पर खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं।
Home / Events / ब्लाक थानेसर शहरी की महिला ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ में नीतू रानी रही प्रथम, चाटी रेस में सरोज ने मारी बाजी
Check Also
राष्ट्र प्रेम मंच ने आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
आतंकवाद की सोच को ही जड़ से खत्म करने के लिए पूरे राष्ट्र को एकजुट …
Post Now India Post Now India