Breaking News
Home / Crime / जिला बाल कल्याण समिति ने, बंधुआ मजदूरी और क्रूरता की शिकार एक बच्ची को मॉं-बाप को सौंपा

जिला बाल कल्याण समिति ने, बंधुआ मजदूरी और क्रूरता की शिकार एक बच्ची को मॉं-बाप को सौंपा

करनाल 26 दिसम्बर। जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष उमेश कुमार चानना ने बताया कि एक बच्ची को बीती 21 दिसम्बर के दिन जी.आर.पी. ने करनाल रेलवे स्टेशन से बरामद किया और उसे चाईल्ड वैल्फेयर काउंसिल को सौंपा था। काउंसिल ने बच्ची की काउंसलिंग व उसे उचित आश्रय प्रदान करने हेतू शहर के एम.डी.डी. बाल भवन भेजा। अध्यक्ष ने बताया कि बच्ची के घर का पता लगाने के लिए क्राईम ब्रांच की मदद ली गई, जिससे मालूम पड़ा कि बच्ची पटियाला में किसी के घर नौकरी करती थी और घर के मालिक उसे बड़े घृणित तरीके से पीटते थे। तंग आकर वह वहां से मौका पाकर ईधर आ गई। अब चाईल्ड वैल्फेयर काउंसिल ने बच्ची को उसके मॉं-बाप के हवाले कर दिया है।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *