करनाल 29 दिसम्बर। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहर के प्रेम नगर स्थित आधुनिक सुविधाओं से युक्त रैन बसेरा का उद्घाटन किया। गौरतलब है कि रैन बसेरा के भवन पर 1 करोड़ 12 लाख रूपये की राशि खर्च हुई है तथा यह द्विमंजिला है। इसमें एक समय में 85 व्यक्ति रात्रि गुजार सकते हैं। पी.यू.एफ. वाल (पॉलीयूरेथिन $फोम) व स्टील से निर्मित फैब्रीकेटिड रैन बसेरा 19.27 मीटर गुणा 12.78 मीटर के आयत में तैयार किया गया है। इसमें 7 डोरमिट्री, काउंसिल रूम, केयर टेकर का कमरा, किचन, स्टोर, सीढिय़ा, लॉबी, टॉयलेट तथा सोलर पावर सिस्टम से युक्त बाथरूम के अतिरिक्त मिनरल वाटर आर.ओ., गरम पानी करने के लिए गीजऱ, वाटर पम्प, अग्निशमन यंत्र, अलमारी, दो सी.सी.टी.वी. कैमरे, एक एल.ई.डी. स्क्रीन तथा बैटरी युक्त इनवर्टर जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। समूचे भवन में बिजली के प्वाईंट, छत के पंखे, एग्ज़ोस्ट फैन तथा प्रत्येक डोरमिट्री में मुहं देखने वाले शीशे लगवाए गए हैं। भूतल पर 3 तथा प्रथम तल पर 4 डोरमिट्री बनाए गए हैं। मुख्यंमत्री ने कहा कि शहर में इस बात का ध्यान रखें कि सर्द रातों में कोई भी व्यक्ति खुले में ना सोंए, क्योंकि यह जोखिम भरा हो सकता है। यदि कहीं कोई व्यक्ति बाहर सोया मिले, तो उसे उठाकर रैन बसेरा में लाएं, ताकि वह आराम से रात्रि विश्राम कर सके। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से कहा कि शहर में जरूरत अनुसार इस तरह के रैन बसेरे बनाए जाएं। रैन बसेरा के निकट निगम के कूड़ा डम्पिंग प्वाईंट को देखकर उन्होंने निर्देश दिए कि इसे यहां की बजाए दूसरी जगह पर कर दें।
Home / Events / मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 1 करोड़ 12 लाख रूपये की लागत से प्रेम नगर में बने रैन बसेरे का किया उद्घाटन
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India