Breaking News
Home / Kurukshetra / सीएम विंडों से सम्बन्धित शिकायतों को गंभीरता से ले अधिकारी

सीएम विंडों से सम्बन्धित शिकायतों को गंभीरता से ले अधिकारी

कुरुक्षेत्र 31 दिसंबर उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया ने कहा कि सीएम विंडो की शिकायतों को अधिकारी और कर्मचारी गम्भीरता से लें तथा शिकायतों का समाधान समय पर करना सुनिश्चित करें। इतना ही नहीं अधिकारी सोशल मीडिया की शिकायतों को भी शीघ्र अतिशीघ्र समाधान करने का प्रयास करें, इस मामलें में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। इतना ही नहीं उनके कुरुक्षेत्र कार्यकाल के दौरान 6 से ज्यादा बड़े कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ शहर की धार्मिक व समाज सेवी संस्थाओ का भी बहुत सहयोग रहा है। वे लघु सचिवालय के सभागार में सीएम विंडो से सम्बन्धित लम्बित शिकायतों, सोशल मीडिया व अंतोदय की प्रगति को लेकर समीक्षा कर रहे थे। इससे पहले डीसी ने डीआरसीएस, डीएफएससी, एक्सईन एचएसएएमबी, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, बिजली विभाग सहित विभिन्न विभागों की सीएम विंडो शिकायतों का शीघ्र अति शीघ्र समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी सीएम विंडो की शिकायतों का शीघ्र अति शीघ्र समाधान करने की एक आदत बना लें, ताकि सीएम विंडो पर शिकायत आते ही उसका शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *