Breaking News
Home / Events / डीएलएसए ने विभिन्न स्थानों पर वितीय साक्षरता अभियान के तहत छात्रों को किया जागरुक

डीएलएसए ने विभिन्न स्थानों पर वितीय साक्षरता अभियान के तहत छात्रों को किया जागरुक

कुरुक्षेत्र 31 दिसंबर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुरुक्षेत्र द्वारा युवाओं में कौशल विकास को बढ़ाने के लिए हाउ मनी वक्र्स विषय पर एक वित्तीय साक्षरता अभियान नाम से एक अभियान विभिन्न स्थानों पर चलाया गया। इस वितिय साक्षरता अभियान के माध्यम से युवाओं में कौशल के विकास विषय पर जानकारी दी गई। सीजेएम डॉ. कविता काम्बोज ने कहा कि आजकल बेरोजगार की दर दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और युवाओं में कौशलता का विकास करके इसे दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि डीएलएसए द्वारा कुशल युवा नाम के एक कैम्पेन जिले में चलाया जा रहा है, जिसमें युवाओं को स्वरोजगार विषय पर जागरुक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत छात्रों को जानकारी दी गई की सरकार पैसे को नियंत्रित करती है, कैसे कंपनियां पैसा कमाती हैं, कैसे वित्तीय बाजार काम करती हैं, कैसे व्यक्ति निवेश के माध्यम से अधिकतम आय अर्जित कर सकते हैं। इस अभियान के तहत लगभग 1600 छात्रों को अबॉस्वाइड विषय के बारे में जागरूक किया गया।

बॉक्स

जिला कारागार में अभियान चलाकर बंदियों को किया जागरुक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुरुक्षेत्र द्वारा जिला कारागार में कानूनी सेवा के माध्यम से जेलों में बंदियो तक पहुंच न्याय नामक एक अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत सीआईएस मॉड्यूल पर दोषियों की स्थिति की जांच करने के लिए डीएलएसए द्वारा टीम का गठन किया गया है। उक्त जानकारी सीजीएम डा. कविता काम्बोज ने दी।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *