कुरुक्षेत्र 01 जनवरी। उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से ठंड काफी बढ़ गई है। इस दौरान ठंडी हवाए चल रही है। इसलिए सभी आमजन से अपील की जाती है कि वह इस दौरान ठंड से बचने के लिए पूरी एहतीयात बरते और स्वयं व अपने छोटे बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर रखे। उपायुक्त ने सभी उपमंडल अधिकारी नागरिक, बीडीपीओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, नगर पालिका सचिव और सरपंच को आदेश दिए कि सभी अपने-अपने क्षेत्रों में ठंड से बचाव के लिए आमजन को जागरुक करे तथा रात्रि के समय खुले में सोने वाले व्यक्तियों को रैन बसेरा व अन्य सुरक्षित गर्म जगहों पर ठहराने का प्रबंध करे। उन्होंने कहा कि बढ़ती ठंड के कारण पाला जम रहा है और ठंडी हवाएं भी चल रही है। इस ठंड के मौसम और ठंडी हवाओं से बचने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को गर्म पानी या फिर अन्य गर्म पेय पीना चाहिए। ठंडी हवाओं से बचने के लिए एहतियात बरतें, स्थानीय मौसम की भविष्यवाणी के लिए रेडियो सुनें, टीवी देखें, समाचार पत्र पढ़े ताकि उन्हें समय-समय पर जारी की गई जानकारी मिल सके।
Home / Health / भीषण ठंड और ठंडी हवाओं से बचने के लिए एहतीयात बरते आमजन, रात्रि के समय खुले में सोने वाले व्यक्तियों व बेसहारा लोगों को रैन बसेरों में ठहराए अधिकारी
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India