Breaking News
Home / Events / राष्ट्रीय युवा दिवस पर होगा मैराथन का आयोजन, रन फॉर यूथ-यूथ फॉर नेशन थीम पर दौड़ेंगे सभी युवा

राष्ट्रीय युवा दिवस पर होगा मैराथन का आयोजन, रन फॉर यूथ-यूथ फॉर नेशन थीम पर दौड़ेंगे सभी युवा

कुरुक्षेत्र 5 जनवरी।  स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में हर बार मनाया जाता है। इस बार 12 जनवरी को रन फॉर यूथ-यूथ फॉर नेशन थीम पर मैराथन का आयोजन किया जाएगा, जिस में सभी युवा भाग लेंगे। इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से युवाओं से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। इस कार्यक्रम के संदर्भ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि युवाओं में देश प्रेम की चेतना लाने की दृष्टिï से मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले भी इस तरह के कई कार्य किए गए हैं, जिनका मात्र मकसद नागरिकों को उनके फर्ज व कर्तव्य के बारे में जागरूक करना है। मैराथन की इस दौड़ में सभी वर्ग हिस्सा लें। इसके साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों को भी तथा 35 वर्ष तक युवाओं को हिस्सा लेना चाहिए। इस मौके पर उपायुक्त धीरेन्द्र खडग़टा ने कहा कि इस दिवस को जिला में भव्य ढंग से मनाया जाएगा। जिला स्तरीय मैराथन के बाद युवाओं से सीधा संवाद करवाने की व्यापक व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर युवा शक्ति को जागृत करने के उद्देश्य से मैराथन व सीधा संवाद किया जाएगा, जिससे युवा वर्ग में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रशासन के साथ-साथ सामाजिक संगठनों नेहरू युवा केंद्र, गर्वित से जुड़े युवाओं को सहभागी बनाया जाएगा। उपायुक्त ने विडियो कॉन्फ्रेंस के बाद सभी संबधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मैराथन दौड़ व सीधा संवाद कार्यक्रम की तैयारियां समय रहते पूरी होनी चाहिए। मैराथन में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता हो ताकि सभी को देश प्रेम का संदेश दिया जा सके।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *