Breaking News
Home / Education / एएनएम व आशा वर्करों को राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत दिया जा रहा है प्रशिक्षण

एएनएम व आशा वर्करों को राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत दिया जा रहा है प्रशिक्षण

कुरुक्षेत्र 8 जनवरी। आयुष विभाग कुरूक्षेत्र द्वारा पॉलीक्लीनिक सैक्टर-4 कुरूक्षेत्र में एएनएम एवं आशा वर्करों को राष्ट्रीय आयुष मिशन के अन्तर्गत दिये जा रहे विशेष प्रशिक्षण के दूसरे दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. सुदेश जाटियान द्वारा दीप प्रज्जवलित करके प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन का शुभारम्भ किया गया। जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. सुदेश जाटियान ने बताया कि शिविर में एएनएम एवं आशा वर्करों द्वारा बढचढकर भाग लेते हुए आयुष चिकित्सा पद्धति बारे ज्ञान अर्जित किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को भारत एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन बारे तथा गर्भावस्था में मधुमेह के लक्षण, उपचार एवं सावधानियों एवं ऋ तु अनुसार आहार विहार बारे विस्तार से बताया गया।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *