Breaking News
Home / Kurukshetra / स्ट्रीट लाईटों, सडक़ों, स्पीड़ ब्रेकरों को करे दुरुस्त, एसडीएम ने अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश

स्ट्रीट लाईटों, सडक़ों, स्पीड़ ब्रेकरों को करे दुरुस्त, एसडीएम ने अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश

कुरुक्षेत्र 9 जनवरी। उपमंडल अधिकारी ना. डाॅ. संजय कुमार ने एसडीएम कार्यालय में अधिकारियो व अध्यापकों की एक बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था तथा स्ट्रीट लाईटों को दुरुस्त करने के लिए नगरपालिका सचिव व गुरुद्वारा रोड के पास जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए। एसडीएम ने निर्देश दिए कि स्कूलों में मोटरसाईकिल पर आने वाले विद्यार्थियों पर नजर रखें तथा उनके ड्राईविंग लाईसेंस की जांच करें। इसके अतिरिक्त उन्होंने अध्यापकों से विद्यार्थियों के चरित्र बारे उनके माता-पिता को सूचना देने बारे भी कहा। उन्होंने पुलिस विभागों को स्कूल की बसों की समय-समय पर चैकिंग करने के आदेश दिए। इसके अलावा बसों की लाईटें व लाल पट्टी को भी चैक किया जाए ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *