Breaking News
Home / Gita Mahotsav / हे मेरे बंसीधर बांके बिहारी के भजनों से कृष्णमय हुआ महोत्सव

हे मेरे बंसीधर बांके बिहारी के भजनों से कृष्णमय हुआ महोत्सव

कुरुक्षेत्र 15 दिसम्बर ...हे मेरे बंसीधर बांके बिहारी के भजनों से अंतर्राष्टïरीय गीता महोत्सव-2018 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूरा माहौल कृष्ण भक्ति के रस में रम गया। इस सांस्कृतिक संध्या में बांके बिहारी भगवान श्रीकृष्ण के भजनों का गुणगान करने के लिए सारेगामापा लिटिल चैम्प2009 के विजेता व द राईजिंग स्टार 2018 के विनर प्रसिद्घ कलाकार हेमंत बृजवासी विशेष तौर पहुंचे। इतना ही नहीं एचसीएस अधिकारी डा. किरण सिंह ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा की रासलीला तथा कलाकार आतशी मिश्रा ने भी डांस ड्रामा की प्रस्तुती में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का रंग बिखेरने का काम किया। इतना ही नहीं भागीदारी देश मॉरीशिस के कलाकारों ने भी अपने कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुती देकर सबको भाव-विभोर कर दिया। अहम पहलू यह है कि इस महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में ग्लोबल मिस इंडिया एशिया मनदीप शेरगिल ने पहुंचकर चार चांद लगाने का काम किया।

अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव-2018 शनिवार को सांस्कृतिक संध्या के तीसरे दिन का शुभारम्भ मॉरीशिस के राष्टï्रपति प्रामाशिव्यम पिल्लै वयापरे, ने किया। इस सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत एचसीएस अधिकारी डा. किरण सिंह के राधा-कृष्ण डांस ड्रामा से हुई। इस बेहतरीन प्रस्तुती के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण और राधा के जीवन को चरितार्थ करने का अनोखा प्रयास किया गया। इस प्रस्तुती के बाद आतशी मिश्रा की डांस ड्रामा प्रस्तुती ने भी खुब वाहवाही लूटी। इन दोनो प्रस्तुतियों के बाद सारेगामापा लिटिल चैम्प 2009 व द राईजिंग स्टार 2018 के विजेता हेमंत बृजवासी जैसे ही मंच पर पहुंचे तो दर्शकों ने तालियां बजाकर हेमंत बृजवासी का जोरदार स्वागत किया।

प्रसिद्घ गायक हेमंत बृजवासी ने सांवरे व बांके  बिहारी के भजनों में हे मेरे बंसीधर…, करली अर्ज मेरी मंजूर…, सहित एक दर्जन से ज्यादा भगवान श्रीकृष्ण के भजनों को सुनाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम के पूरे माहौल को कृष्णमय बनाने का काम किया। इन प्रस्तुतियों को जरिए कलाकार हेमंत बृजवासी ने दर्शाने का प्रयास किया कि बांके बिहारी भगवान श्रीकृष्ण को कभी नहीं भूलना चाहिए और सही सच्चाई ठाकुर जी ही है। इस सांस्कृतिक संध्या में मॉरीशिस के कलाकारों ने भी प्रस्तुती देकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया।

About postnow

Check Also

ब्रहमसरोवर के तट पर 17 दिनों में 42 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने उठाया महोत्सव का लुफ्त

कुरुक्षेत्र 23 दिसम्बर – अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 ने पर्यटकों की भीड़ जुटाने में एक नया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *