कुरुक्षेत्र 19 जनवरी। भगवान श्री ब्रह्मा मंदिर में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन हुआ। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। जय ओंकार अंतरराष्ट्रीय सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी शक्तिदेव महाराज ने प्रवचनों की अमृतवर्षा की। श्रद्धालुओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक जीव को सत्संग में आना चाहिए। इससे जीव के मन में सद्भाव पैदा होते है और व्यक्ति कभी घमंड में नहीं आता। उन्होंने कहा कि हमें जीवन की सफलता के लिए गुरु की शरण में लगना चाहिए। गुरु के सानिध्य में ही हमें ईश्वर की प्राप्ति होती है। क्योंकि गुरु और संत हमेशा सेवा की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित करते। निस्वार्थ भाव से की गई सेवा हमेशा विशेष फल देने वाली होती है। गुरु की वाणी शिष्य के लिए अनमोल होती है, प्रत्येक जीव को गुरु की वाणी का पालन करना चाहिए। परमात्मा कण-कण में विराजमान है, हमें कभी भी उसकी वाणी का अपमान नहीं करना चाहिए। जब व्यक्ति एक पर भरोसा रखकर कार्य करता है तो उसे सफलता जरूर मिलती है।
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India