कुरुक्षेत्र 29 जनवरी। हरियाणा विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित झा ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से पिहोवा धर्मनगरी की पावन धरा पर मॉ सरस्वती संग्रहालय बनाया जाएगा। इस संग्रहालय की योजना को एक वर्ष के अंदर अमलीजामा पहना दिया जाएगा। एसीएस देर सांय अंतर्राष्टï्रीय सरस्वती महोत्सव के समापन अवसर पर पत्रकारों वार्ता कर रहे थे। इससे पहले एसीएस अमित झा ने अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव के समापन अवसर पर मंत्रोच्चारण के बीच हवन यज्ञ में आहुति डाली और मॉ सरस्वती की आरती का जाप किया और श्रद्घालुओं को अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया। इसके उपरांत एसीएस ने हरियाणा ग्रामीण विकास एजेंसी की तरफ से लगाएं गए सरस मेले में सैल्फ हैल्प ग्रुप के स्टॉलों का अवलोकन किया और महिलाओं से महोत्सव के बारें में फीडबैक हासिल की। उन्होंने कहा कि इस तीन दिवसीय महोत्सव का मनोरम दृश्य दूर दराज से आए पर्यटकों को देखने को मिला है। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की तरह इस महोत्सव ने अपने आप को स्थापित कर लिया है। इस महोत्सव का शुभारंभ आदिब्रदी से किया गया और तीसरे दिन हवन यज्ञ के साथ महोत्सव का समापन हुआ है। इस महोत्सव के सेमिनार में अनेकों शोधकर्ताओं ने प्राचीन सरस्वती नदी पर अपना शोध पत्र पढने का काम किया और यह शोध पत्र आने वाले समय में सरस्वती के जल को फिर से प्रवाहित करने के लिए कारगार साबित होंगे। उन्होने कहा कि पिहोवा में सरस्वती म्यूजियम की स्थापना की जाएगी। इस म्यूजियम की योजना पर काम करना शुरू कर दिया है।
Home / Education / मंत्रोच्चारण के बीच महोत्सव के हवन यज्ञ में डाली आहुति एसीएस ने किया अंतर्राष्टï्रीय सरस्वती महोत्सव के सरस और हरियाणा दर्शन गैलरी का अवलोकन
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India