Breaking News
Home / Uncategorized / सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग के क्षतिपूर्ति पोर्टल को खोल दिया है। इस पोर्टल पर सम्बन्धित गांव के किसान नुकसान के ब्यौरे को अपलोड कर सकते है।
उपायुक्त नेहा सिंह ने वीरवार को बातचीत करते हुए कहा कि पिछले शुक्रवार को देर रात्रि तेज हवा और तूफान के कारण जिन-जिन गांवों में आग लगी थी और इस आगजनी के कारण फसलों व अन्य नुकसान हुआ है। इन गांवों के किसान अपने नुकसान का ब्यौरा सरकार के राजस्व विभाग के क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दे सकता है। यह क्षतिपूर्ति पोर्टल वीरवार से खोल दिया गया है। जिला राजस्व अधिकारी चेतना चौधरी ने कहा कि यह पोर्टल केवल उन गांवों के लिए खोला गया है, जिन गांवों में तेज आंधी के कारण आग लगने से नुकसान हुआ है। इन गांवों के किसान पोर्टल पर नुकसान का ब्यौरा अपलोड कर सकते है।
केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले 25 अप्रैल को दोपहर 12:50 बजे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में भारतरत्न डा. बीआर अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान लोगों से सरकार की योजनाओं पर सीधा संवाद और चर्चा भी करेंगे। शाम 4 बजे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विश्रामगृह में प्रेस मीटिंग भी करेंगे। इसकी जानकारी आरपीआई पदाधिकारी अश्विनी वालिया ने दी है।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी आज शिरकत करेंगे वरिष्ठ नागरिक फोरम के कार्यक्रम में
। हरियाणा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी 25 अप्रैल को दोपहर 3 बजे सेक्टर-13 सीनियर सिटीजन फोरम कार्यालय के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान सीनियर सिटीजन से बातचीत भी करेंगे। यह जानकारी वरिष्ठ सीनियर सिटीजन फोरम के पदाधिकारी डा. नागपाल ने दी है।

About Pankaj Arora

Check Also

सम्पत्ति कर पर ब्याज माफी की छूट के लिए 8 दिन शेष, छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे निगम के काउंटर

करनाल 23 दिसम्बर। नगर निगम के सम्पत्ति कर बकायादारों के लिए एकमुश्त बकाया राशि जमा करवाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *