कुरुक्षेत्र 25 अप्रैल । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र के विभिन्न खरीद केन्द्रों और मंडियों में विभिन्न एजेंसियों द्वारा 5 लाख 27 हजार 903 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। इन खरीद केन्द्रोंं से 60 प्रतिशत लिफ्टिंग का कार्य पूरा किया गया है।
उपायुक्त नेहा सिंह ने बातचीत करते हुए कहा कि गेहूं के सीजन में खादय आपूर्ति एजेंसी द्वारा 3 लाख 8 हजार 657 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है। इसके अलावा हैफेड ने 1 लाख 91 हजार 866 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयर कारपोरेशन द्वारा 8 हजार 817 एमटी, प्राइवेट एजेंसियों द्वारा 18563 एमटी गेहूं खरीदा है। उन्होंने कहा कि खादय आपूर्ति द्वारा 54 प्रतिशत, हैफेड द्वारा 67 प्रतिशत, हरियाणा वेयर कारपोरेशन द्वारा 74 प्रतिशत और निजी एजेंसियों द्वारा 80 प्रतिशत लिफ्टिंग का कार्य पूरा कर लिया है।
जिले में अब तक 5 लाख 27 हजार 903 एमटी गेहूं खरीदा है, इसमें से 12 हजार 38 एमटी एफसीआई को डिलीवर किया गया है, 3 लाख 16 हजार 269 एमटी गेहूं की लिफ्टिंग की गई है। अभी भी मंडियों में 2 लाख 11 हजार 634 एमटी गेहूं रखा हुआ है। उन्होंने एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गेहूं की लिफ्टिंग का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India
