Breaking News
Home / Uncategorized / सीखने के जज्बे को ध्येय बनाकर प्रशिक्षणार्थी अपने-अपने जिलों में आपदा से निपटने के लिए बनाएं नई टीमें:चेतना चौधरी

सीखने के जज्बे को ध्येय बनाकर प्रशिक्षणार्थी अपने-अपने जिलों में आपदा से निपटने के लिए बनाएं नई टीमें:चेतना चौधरी

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । जिला राजस्व अधिकारी चेतना चौधरी शनिवार को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग हरियाणा व जिला प्रशासन के तत्वाधान में ब्रह्मसरोवर पर आयोजित 6 दिवसीय राज्य स्तरीय बाढ़ राहत प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागी प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में बाढ़ की समस्या होती है, इसलिए हमें जन जीवन व पशु धन के जीवन को बचाना है इसके लिए हमें हर चीज बारीकी से सीखनी होगी, हमें राफ्ट मेकिंग आना चाहिए, जिन गांवों में लकड़ी की पुरानी बल्ली मिले उसे इस्तेमाल करें क्योंकि यह बाढ़ के समय काम आएगी। हमें संचार साधन सही रखना होगा, समय आने पर लोगों को जानकारी देनी होगी तथा बचाव के साधन समझाने होंगे। हमें ऐसे खाद्य पदार्थ बनाने सीखने होंगे जो बाढ़ के समय हम खा सके ताकि समय पर कोई समस्या ना आए। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी अपने नजरिए को और आगे बढ़ाएं तो समाज उनको उतना ही बड़ा दिखाई देगा। समाज में अनेकों ऐसी कुरीतियां या समस्याएं नजर आएंगी, जिनका समाधान करके आत्म संतुष्टि की अनुभूति होगी। सभी को इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविरों में पूरी मेहनत, लगन, ईमानदारी के साथ प्रशिक्षण लेना चाहिए और प्रशिक्षण लेने के उपरांत आपातकालीन स्थिति में अपने दायित्व का निर्वाह करना चाहिए। इस कार्य को पूरे जोश और जुनून के साथ करने की जरूरत है तभी दूसरों के जीवन को बचाने के लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकेगा। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए सभी को हमेशा तत्पर रहना चाहिए।
चीफ इंस्ट्रक्टर मुकेश कुमार ने मेहमानों का स्वागत करते हुए 6 दिवसीय शिविर के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि इन 6 दिनों में प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया है। साथ ही

प्रशिक्षण शिविर के दोरान तराकी करके दिखाते हुए

प्रशिक्षणार्थियों द्वारा दुर्घटना के समय कैसे घायल व्यक्ति की सहायता की जाती है, को लेकर मॉक ड्रिल के माध्यम से करके दिखाया। इस मौके पर तैराकी, किश्ती चालन, फस्र्ट एड, होमगार्ड  प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ-साथ एफसीआर कार्यालय चंडीगढ़ से अधीक्षक तारा चंद, सहायक विपिन सैनी, सहायक आशु शर्मा को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर चीफ इंस्ट्रक्टर मुकेश कुमार, अतिरिक्त मुख्य इंस्ट्रक्टर भगत सिंह, अतिरिक्त इंस्ट्रक्टर राज कुमार, ज्ञान प्रकाश, जीत सिंह, राकेश कुमार,शाहजंहा, जसबीर पाल अन्य को सम्मानित किया।

 

About Pankaj Arora

Check Also

सम्पत्ति कर पर ब्याज माफी की छूट के लिए 8 दिन शेष, छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे निगम के काउंटर

करनाल 23 दिसम्बर। नगर निगम के सम्पत्ति कर बकायादारों के लिए एकमुश्त बकाया राशि जमा करवाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *