Breaking News
Home / Gita Mahotsav / लकड़ी से बने छोटे-छोटे खिलौने खुब भा रहे बच्चों को

लकड़ी से बने छोटे-छोटे खिलौने खुब भा रहे बच्चों को

कुरुक्षेत्र 16 दिसम्बर (एस) पांडूचेरी से आई लक्ष्मी द्वारा बनाएं गए लकड़ी के छोटे-छोटे खिलौने बच्चों को खुब भा रहे है। पर्यटक तथा स्थानीय लोग अपने बच्चों के लिए इसकी जमकर खरीददारी कर रहे हे। लक्ष्मी ने बताया कि वे पांडीचेरी राज्य से आई है तथा और वह अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में हर वर्ष आती है। उसने बताया कि वह इस सामान को बनाने के लिए बोस्टर लकड़ी, वर्ती लकड़ी व पैसिंल लकड़ी का प्रयोग करती है, वे इस सामान को अपने हाथों से बिना किसी मशीन के तैयार करती है।

लक्ष्मी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में वह बच्चों के लिए रंग बिरेंगे खिलौने, साजो सजावट का सामान, बच्चों के लिए डौर बैल, छोटी-छोटी म्यूजिक के खिलौने इत्यादि लेकर आई है और इस सामान को बच्चे जमकर खरीद रहे है। उन्होंने बताया कि इस तरह के साजो सामान बनाने की प्रक्रिया को सीखाने के लिए एक ट्रस्ट भी खोला हुआ है जिसमें वह 20 बच्चों को इस सामान को बनाने के ट्रेनिंग भी देती है।

About postnow

Check Also

ब्रहमसरोवर के तट पर 17 दिनों में 42 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने उठाया महोत्सव का लुफ्त

कुरुक्षेत्र 23 दिसम्बर – अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 ने पर्यटकों की भीड़ जुटाने में एक नया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *