कुरुक्षेत्र 18 दिसम्बर अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव पर ब्रहमसरोवर तट पर विभिन्न प्रदेशों के लगे स्टॉल बुजुर्गो, युवकों, विदेशी पर्यटकों व युवतियों को काफी लुभा रहे हैं तथा जहां इन स्टॉलों के माध्यम से विभिन्न प्रदेशों की धरोहर व प्राचीन संस्कृति के बारे में जानकारी मिलना लोगों के लिए यह एक बेहत्तर प्लेटफॉर्म है। लोगों की माने तो अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव पर उन्हें यहां आकर काफी अच्छा लग रहा है तथा वह यहां आकर अपने आप को काफी खुश भी महसूस कर रहे हैं।
कुरुक्षेत्र जिले के गांव सियोत निवासी बुजुर्ग जगमाल ने बताया कि उन्हें यहां आकर काफी अच्छा लगा विशेषकर हरियाणा पैविलियन में हरियाणा की संस्कृति से ओत प्रोत प्रदर्शनी को देख कर उन्हें जो आनंद मिला उस बारे वह काफी उत्साहित है। इसी प्रकार कृष्ण कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष भी वह गीता जयंती महोत्सव पर यहां आए थे और अब की बार भी उन्हें यहां आकर विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति को देखने को मिली है। हरियाणा के साथ-साथ अन्य प्रदेशों के लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपने प्रदेशों की कलाओं का प्रदर्शन करना उन्हें काफी अच्छा लगा। युवा सिमरनजीत ने बताया कि ऐत्थे आकर उन्हें काफी कुछ नया देखने को मिला है। लोगों की भारी भीड़ इस बात का प्रमाण है कि गीता जयंती महोत्सव पर विभिन्न प्रदेशों के लोग ही नहीं, विदेशी पर्यटक भी यहां आकर इस महोत्सव में शामिल होकर अपने-आप गौरवांतित महसूस कर रहे हैं।
कुरुक्षेत्र निवासी शीतल, यमुनानगर निवासी सिल्की व कुरुक्षेत्र की ही काजल ने बताया कि वह इस महोत्सव में घूमने के लिए आए हैं, लेकिन उन्हें यहां आकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विभिन्न प्रदेशों की प्रसिद्ध कलाओं को देखने का अवसर मिला है, वहीं यहां पर घरों में प्रयोग की जाने वाली हर वह चीज उपलब्ध है, जो कि यहां पर रियायती दामों पर मिल रही है। क्रोकरी से लेकर घर की सुंदरता बढाने में डेकोरेशन संबंधित विभिन्न वैरायटी भी यहां पर उपलब्ध हैं। प्रदेश सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन कि ए जाने की उन्होंने सराहना करते हुए बताया कि इस महोत्सव से उन्हें काफी नया देखने को मिला है, जिसे वह हमेशा याद रखेंगे।
ब्रहमसरोवर तट पर सैल्फी का भी ले रहे लोग आनंद।
ब्रहमसरोवर तट पर आने वाले पर्यटक एक बार तो चारों तरफ लगे स्टॉलों पर लगे विभिन्न प्रदेशों की विख्यात चीजों को देखकर हैरान रह जाते हैं, वहीं वह तट पर सैल्फी का नजारा भी ले रहे हैं। इसके अलावा तट पर बीनों की धुन पर युवा भी नाच कर अपनी खुशी को प्रकट कर रहे हैं।
Post Now India Post Now India